फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Smith reveals had a bad dose of vertigo, was not sure if he would play

दूसरा वन-डे नहीं खेलने वाले थे स्टीव स्मिथ, मैच से पहले आ रहे थे बुरी तरह चक्कर

Mon, 30 Nov 2020 02:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 30 Nov 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Steve Smith reveals had a bad dose of vertigo, was not sure if he would play
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@cricketcomau

स्मिथ के 64 गेंद में बनाए गए 104 रन से ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को दूसरे वन-डे में चार विकेट पर 389 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और भारत को 51 रन से हराकर वनडे श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने खुलासा किया कि भारत के खिलाफ दूसरे वन-डे से पहले उन्हें बहुत तेज चक्कर आ रहे थे और उनका मैच में खेलना निश्चित नहीं लग रहा था, जिसमें उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली।

विज्ञापन


स्मिथ ने कहा कि टीम के डॉक्टर लेग गोल्डिंग ने उनका उपचार कर राहत दिलाई, जिसके लिए उन्होंने उनके सिर के लिए कई मूवमेंट कराए जो वर्टिगो (बिनाइन पैरोक्सीमल पॉजिशनल वर्टिगो- बीपीपीवी) के उपचार के लिए कराए जाते हैं। कान के अंदर समस्या से बीपीपीवी होता है।
विज्ञापन


पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्हें 'क्रीज पर थोड़ी देर तक अच्छा नहीं लग रहा था। मैं नहीं जानता था कि मैं आज खेलूंगा। मुझे सुबह बहुत तेज चक्कर आ रहे थे और मुझे काफी परेशानी हो रही थी। डॉक्टर ने मुझे लगता है कि सुबह छह बार मेरे सिर को घुमाने की प्रक्रिया की। जिससे थोड़ा सुधार हुआ। खुश हूं कि मैं एक और अच्छी पारी खेल पाया और टीम की मदद कर पाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed