{"_id":"61af6fce153e1a5030279e74","slug":"steve-smith-pasted-ian-chappell-column-in-his-bathrooms-mirror-scored-century-after-an-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मिथ की वापसी की कहानी: बाथरूम के शीशे में इयान चैपल का कॉलम चिपकाकर रोज पढ़ते थे, साल भर बाद बैट से दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्मिथ की वापसी की कहानी: बाथरूम के शीशे में इयान चैपल का कॉलम चिपकाकर रोज पढ़ते थे, साल भर बाद बैट से दिया जवाब
Tue, 07 Dec 2021 08:11 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 07 Dec 2021 08:11 PM IST
सार
बॉल टेंपरिंग कांड के बाद स्टीव स्मिथ पर एक साल का बैन लगा था और कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना की थी। इयान चैपल भी इनमें से एक थे। स्मिथ ने चैपल का कॉलम अपने बाथरूम के शीशे में चिपका लिया और साल भर बाद बल्ले से जवाब दिया।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को उपकप्तान बनाया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले की आलोचना भी हो रही है। इस बीच स्मिथ की वापसी से जुड़ी एक कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। स्मिथ ने बताया था कि बॉल टेंपरिंग कांड में फंसने के बाद किस तरह उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। साथ ही उन्होंने किस तरह अपने आलोचकों को बल्ले से जवाब दिया।
अफ्रीका के खिलाफ मैच में हुई थी बॉल टेंपरिंग
2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैमरून बेनक्राफ्ट ने रेगमाल कागज से गेंद खराब की थी। इसके लिए उन्होंने पहले से तैयारी की थी और डेविड वार्नर ने उनकी मदद की थी। साथ ही टीम के कप्तान स्मिथ को भी इस बात की जानकारी थी। रेगमाल कागज से गेंद को खराब करने की घटना सामने आने के बाद बहुत बवाल हुआ था और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तीनों खिलाड़ियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की थी। इस दौरान स्मिथ पर भी साल भर का बैन लगा दिया गया था।

इयान चैपल ने की थी आलोचना
बैन के दौरान स्मिथ घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेल सकते थे, लेकिन उन्हें लीग खेलने की आजादी थी और उन्होंने बिग बैश लीग खेली थी। स्मिथ पर बैन लगने के बाद उनको जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी उनकी आलोचना की थी। इसमें इयान चैपल का नाम भी शामिल था। चैपल ने लिखा था कि साल भर क्रिकेट से दूर रहने के बाद स्मिथ वह बल्लेबाज नहीं रहेंगे, जो वो अब तक थे।
बाथरूम के शीशे से चिपकाया चैपल का आर्टिकल
स्मिथ ने चैपल का आर्टिकल अपने बाथरूम के शीशे पर चिपका लिया था और रोज सुबह-शाम ब्रश करते समय उसे पढ़ते थे। इसके बाद स्मिथ ने 2019 एशेज सीरीज में एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाकर आलोचकों को जवाब दिया था। स्मिथ के अनुसार दोनों पारियों में शतक लगाने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि वो अपने आलोचकों को कह रहे हों "मैं कहीं गायब नहीं हुआ हूं, मैं अभी भी यहां पर मौजूद हूं।"

कांग्रेस नेता ने की तारीफ
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी स्मिथ की तारीफ करते हुए लिखा "अपने आलोचकों से लड़ने के लिए हमेशा आपके पास दो तरीके होते हैं और जिस रास्ते पर स्टीव स्मिथ चले वही सही है। यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं बल्कि जीवन भर का सबक है।"

There are always two ways to deal with criticism and the Steve Smith way is always better. This is not just an image but a life lesson. #Ashes pic.twitter.com/GT6uk7VNHW
— Abhishek Singhvi (@DrAMSinghvi) December 7, 2021