{"_id":"e4fc7b9689aafee47acb82a9da6b88bd","slug":"steve-smith-new-australian-captain-hindi-news-sy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टीवन स्मिथ संभालेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टीवन स्मिथ संभालेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की कमान
Updated Fri, 14 Aug 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टीवन स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के अगले टेस्ट कप्तान होंगे। स्मिथ एशेज सीरीज के बाद अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर चुके माइकल क्लार्क की जगह लेंगे। 26 वर्षीय स्टीवन स्मिथ विश्व कप के बाद से ऑस्ट्रेलिया के वनडे टीम की भी कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
साथ ही स्मिथ टी-20 में भी कंगारू टीम की कमान संभालेंगे। डेविड वॉर्नर को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
राष्ट्रीय चयनकर्ता रॉड मार्श ने स्मिथ की सराहना करते हुए कहा कि वे 26 वर्ष की उम्र में ही उनमें असाधारण प्रतिभा है। एशेज में खराब प्रदर्शन के बाद माइकल क्लार्क ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
माइकल क्लार्क ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की
विश्व कप में खिताबी जीत के बाद माइकल क्लार्क ने वनडे की कप्तानी पहले ही छोड़ दी थी।
स्टीवन स्मिथ ने पिछले सीजन में भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली थी जब माइकल क्लार्क मांसपेशियों में खिंचाव के चलते टीम से बाहर थे।
चयनकर्ता रोड मार्श ने कहा कि 26 वर्षीय स्मिथ इस पद के लिए सबसे उपयुक्त हैं। ऑस्ट्रेलिया को सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है।