फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   steve smith clarification on david warner and quinton de kock fights in dressing room

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने फिर चली चाल, ड्रेसिंग रूम के झगड़े में इस खिलाड़ी को ठहराया कसूरवार

Tue, 06 Mar 2018 08:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
steve smith clarification on david warner and quinton de kock fights in dressing room
स् - फोटो : icc

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन डेविन वॉर्नर और क्विंटन डी कॉक के बीच हुई कहा-सुनी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने सफाई दी है। वॉर्नर ने साथी खिलाड़ी का बचाव करते हुए कहा, 'डि कॉक बेवजह काफी व्यक्तिगत हो गए थे और उन्होंने वॉर्नर को उकसाने का काम किया था। जहां तक मैं जानता हूं तो हम लोग किसी के व्यक्तिगत मामलों में दखलअंदाजी नहीं करते हैं।'

विज्ञापन


स्मिथ ने कहा, 'आप किसी भी खिलाड़ी के बारे में व्यक्तिगत कमेंट नहीं कर सकते और डी कॉक ने मैदान पर कुछ ऐसा ही किया था। हालांकि अब यह मामला अधिकारयों के हाथ में है। एक प्रतियोगी खेल का हिस्सा होने के नाते हमें ध्यान देना होगा कि इस तरह की चीजें दोबारा न दोहराई जाएं।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि चौथे दिन टी-ब्रेक के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और द. अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ड्रेसिंग रूम में भिड़ पड़े थे। दोनों खिलाड़ियों के बीच का यह आपसी विवाद उस वक्त कैमरे में कैद हो गया, जब वे अपने-अपने ड्रेसिंग रूम की तरफ रुख कर रहे थे। उसी वक्त डेविड वॉर्नर बेहद गुस्से में डी कॉक पर भड़कते हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

steve smith clarification on david warner and quinton de kock fights in dressing room
David Warner

इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ वॉर्नर को समझाकर ड्रेसिंग रूम में जाने के लिए कह रहे थे। प्रोटियाज कप्तान भी मामले को शांत करवाने का प्रयास कर रहे थे। डेविड वॉर्नर इस पूरी घटना में क्विंटन डी कॉक पर बुरी तरह हावी होते नजर आए। दोनों के बीच हाथापाई की नौबत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब दक्षिण अफ्रीका ने अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए और अनुभवी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे। तभी स्पिन गेंदबाज लायन की गेंद पर रन लेने की कोशिश में वह अपना विकेट गंवा बैठे।

वॉर्नर के थ्रो पर लायन ने पहले बेल्स को उड़ाया और फिर गेंद डीविलियर्स के सामने फेंक दी। इसके लिए लायन पर आईसीसी ने जुर्माना भी लगाया है। इसके बाद 29 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के हाथ सिर्फ एक विकेट लगा। क्विंटन डी कॉक ने पारी को संभाले रखा था। यह देख डेविड वॉर्नर अपना आपा खो बैठे और डी कॉक पर कमेंट करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed