फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Smith barred from Bangladesh Premier League

स्टीव स्मिथ को बांग्लादेश टी-20 लीग से बाहर निकाला, IPL में खेलने पर सस्पेंस बरकरार

Thu, 20 Dec 2018 07:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 20 Dec 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
Steve Smith barred from Bangladesh Premier League
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरूवार को कहा कि कुछ फ्रेंचाइजी द्वारा ऐतराज जताए जाने के बाद उसने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को आगामी बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन


गेंद से छेड़खानी मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया के घरेलू शेफील्ड शील्ड और बिग बैश लीग में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे स्मिथ को पांच जनवरी से शुरू हो रहे बीपीएल में कोमिला विक्टोरियंस के लिये खेलना था।
विज्ञापन


वह पाकिस्तान के शोएब मलिक के विकल्प के रूप में टीम में शामिल हुए थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख निजामुद्दीन चौधरी ने कहा, ‘टूर्नामेंट के नियम के तहत यदि कोई फ्रेंचाइजी वैकल्पिक खिलाड़ी को चुनती है तो उसका नाम शुरूआती ड्राफ्ट में होना चाहिये लेकिन स्मिथ का नाम नहीं था।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘कुछ टीमों ने इस पर आपत्ति जताई तो हमने उन्हें बीपीएल से बाहर कर दिया।’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर हालांकि टूर्नामेंट में सिलहट सिक्सर्स के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed