{"_id":"5fcaffe59836f30dcf50099e","slug":"state-cricket-association-requests-bcci-to-reschedule-syed-mushtaq-ali-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में नहीं जनवरी में हो मुश्ताक अली ट्रॉफी, इन राज्य संघों ने BCCI से किया अनुरोध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिसंबर में नहीं जनवरी में हो मुश्ताक अली ट्रॉफी, इन राज्य संघों ने BCCI से किया अनुरोध
Sat, 05 Dec 2020 10:22 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक, सौराष्ट्र और पंजाब सहित छह राज्य संघों ने बीसीसीआई से सैयद मुश्ताक अली टी20 को प्रस्तावित 20 दिसंबर के बजाय जनवरी में करवाने का अनुरोध किया है। ऐसा न होने पर उन्हें तैयारियों के लिए कम समय मिलेगा। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा,‘कर्नाटक, सौराष्ट्र, पंजाब, केरल, ओडिशा और मेघालय ने लिखा है कि वे चाहते हैं कि मुश्ताक अली जनवरी में हो।’
विज्ञापन
बीसीसीआई ने हाल में राज्य इकाइयों से दिए गए चार विकल्पों में से अपनी पसंद साझा करने को कहा था। इसमें सिर्फ रणजी ट्रॉफी या मुश्ताक ट्रॉफी कराने का विकल्प भी शामिल था। दो अन्य विकल्प मुश्ताक और विजय हजारे ट्रॉफी या फिर मुश्ताक और रणजी कराना थे। अब स्पष्ट हो गया है कि आईपीएल की नीलामी जनवरी में होने की उम्मीद है। इससे मुश्ताक अली ट्रॉफी बोर्ड के लिए प्राथमिकता होगी क्योंकि इससे प्रतिभाशाली अनकैप खिलाड़ियों को खोजने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
कोविड-19 के कारण देश में मौजूदा परिस्थितियों में ज्यादातर राज्यों के लिए अपने शिविर आयोजित करना संभव नहीं था। एक राज्य इकाई के सचिव ने कहा,‘काफी राज्य अपनी सत्र पूर्व ट्रेनिंग शुरू कर रहे हैं। कुछ ने तो अपने कोच और चयन समितियों को नियुक्त किया है। तो यही उचित होगा कि मुश्ताक अली जनवरी में आयोजित की जाए ताकि टीमें तैयारी के लिए इस पूरे महीने का इस्तेमाल कर सकें।’
विज्ञापन