फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Star sports couple Pallikal, Karthik set for wedding next year.

एक और भारतीय क्रिकेटर सात फेरे लेने को तैयार

Thu, 09 Oct 2014 03:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Oct 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
Star sports couple Pallikal, Karthik set for wedding next year.
क्रिकेटर मोहम्मद शमी और अजिंक्य रहाणे की शादी के बाद भारतीय क्रिकेटरों का विवाह के बंधन में बंधने का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले साल भी मनोज तिवारी, उमेश यादव और पीयूष चावला समेत कई भारतीय क्रिकेटरों ने शादी की थी।
विज्ञापन


इस फेहरिस्त में नया नाम जुड़ने जा रहा है क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का। भारतीय खेल की लोकप्रिय जोड़ी दीपिका पल्लीकल और दिनेश कार्तिक ने अगले साल मध्य में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। दोनों की पिछले साल नवंबर में सगाई हुई थी।
विज्ञापन


पिछली बार भारतीय स्क्वैश क्वीन पल्लीकल ने अपनी सगाई के बारे में बताया था लेकिन इस बार शादी की योजना के बारे भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने मीडिया से साझा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यस्त कार्यक्रम के कारण इस साल टालनी पड़ी शादी

Star sports couple Pallikal, Karthik set for wedding next year.
खेल जगत में देश की सबसे चर्चित जोड़ी दीपिका पल्लीकल और दिनेश कार्तिक बुधवार को ‘प्लैटिनम लव बैंड्स’ के साथ जुड़ गए, जिसके बाद कार्तिक ने कहा, "मैं शादी के लिए तैयार हूं। वह शुरू से ही इसके लिए तैयार थी और तारीख लगभग तय हो गई है। हम एक-दूसरे के पहले से कहीं अधिक आदि हो गए हैं। इसलिए हम तैयार हैं और अब कोई डर नहीं है। उन्हें इस साल व्यस्त कार्यक्रम के कारण अपनी शादी टालनी पड़ी।"

खासकर पल्लीकल को एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ गेम्स पर ध्यान लगाना था। इस इंतजार का फल मीठा रहा क्योंकि पल्लीकल ने इन खेलों से एक स्वर्ण समेत रिकॉर्ड 3 पदक जीते।

दीपिका पल्लीकल ने कहा, "मैं शादी के टलने की शिकायत नहीं कर सकती। मैं आगे की ओर ही देख सकती हूं। दिनेश का पिछले डेढ़ साल से विशेष साथ रहा है और मैं बेहतर समय की उम्मीद कर रही हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed