{"_id":"5ac6f7be4f1c1bc8618b5b30","slug":"star-india-wins-india-cricket-rights-for-whopping-6138-crore-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टार इंडिया ने राइट्स खरीद किया BCCI को मालामाल, गूगल, फेसबुक और जियो को लगा झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टार इंडिया ने राइट्स खरीद किया BCCI को मालामाल, गूगल, फेसबुक और जियो को लगा झटका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार इंडिया भारत में होने वाले क्रिकेट के प्रसारण का पहला व आखिरी स्टॉप बन गया है। स्टार ने 6,138 करोड़ रुपए की बोली लगाकर भारतीय क्रिकेट के टीवी और डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। यह राइट्स स्टार ने 2018 से 2023 के बीच होने वाले मैचों के हासिल किए हैं।
स्टार ने पिछले साल सितंबर में आईपीएल के प्रसारण व डिजिटल राइट्स खरीदे थे। तब प्रसारण जायंट ने 16, 347.5 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अधिकार हासिल किए थे।
स्टार ने इस बार तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार गुरुवार को प्रसारण अधिकार हासिल किए। इसका स्पष्ट मतलब यह है कि प्रसारण देश में होने वाले घरेलू क्रिकेट का भी किया जाएगा यानी स्टार इंडिया भारतीय क्रिकेट का ग्रंथ बन गया, जिसमें एक ही जगह पर आपको सबकुछ देखने को मिल जाएगा। इसके साथ ही स्टार ने 2023 तक होने वाले सभी आईसीसी टूर्नामेंट्स के प्रसारण भी पहले ही हासिल कर रखे हैं।
इन अधिकारों के लिए स्टार इंडिया सहित, जियो और फेसबुक जैसी दिग्गज कंपनियां रेस में थीं और हर किसी ने ये अधिकार हासिल करने के लिए आखिरी दौर में सबकुछ झोंक दिया, लेकिन आखिर में बाजी स्टार इंडिया के ही हाथ लगी।
विज्ञापन
नए पांच साल के अधिकारों के समझौते का मतलब है कि अगले पांच सालों में सिर्फ प्रसारण व डिजिटल राइट्स से BCCI की 2,2485.5 करोड़ रुपए की मोटी कमाई होगी। इससे बीसीसीआई अपने उस कदम पर अडिग रहेगा कि वह दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। रिकॉर्ड के हिसाब से इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की कमाई प्रसारण राइट्स से 1,869 करोड़ रुपए की होती है। इसमें उन्हें विदेशी प्रसारणकर्ताओं से भी हिस्सा मिलता है, जिन्होंने इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट के ओवरसीज राइट्स खरीदे हैं।
स्टार ने आईपीएल के प्रसारण खरीदने में बहुत मोटी बोली लगाई। इसका मतलब यह है कि वह टी20 लीग में प्रति मैच 54.4 करोड़ रुपए का भुगतान करेगा। इसकी अगर तुलना की जाए तो पता चलेगा कि यह रकम उससे बहुत बड़ी है, जितना कि BCCI की घरेलू जमीन पर इंटरनेशनल मैच के आयोजन से होती है। पिछले समझौते में रकम 43.2 करोड़ रुपए रखी गई थी।

नए अनुबंध ने बदल दी पूरी कहानी
टीम इंडिया
नए अनुबंध के मुताबिक स्टार औसतन प्रति मैच के लिए 60.18 करोड़ रुपए का भुगतान करेगा। भारत को अगले पांच सालों में घरेलू जमीन पर 102 इंटरनेशनल मैच खेलना है। तकनीकी रूप से आईपीएल के प्रति मैच की रकम ज्यादा ऊंची है। साल 2021 तक आईपीएल के प्रति मैच का दाम इंटरनेशनल मैच की तुलना में ज्यादा है। नए समझौते के हिसाब से वार्षिक रूप से प्रत्येक मैच के आधार मूल्य में बढ़ोतरी होगी।
बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी ने बताया कि बोर्ड को पहले साल प्रति मैच में 46 करोड़ रुपए की कमाई होगी। दूसरे साल 47 करोड़, तीसरे साल 46.50 करोड़, चौथे साल 77.40 करोड़ औउर पांचवें साल 78.90 करोड़ रुपए की कमाई होगी।
बहुत ही कड़े मुकाबले के बाद प्रसारण अधिकार हासिल कर स्टार इंडिया ने दिखाया है कि भारतीय खेल बाजार की बादशाहत अब पूरी तरह से उसके हाथ में है, तो वहीं बीसीसीआई की भी चांदी हो गई है।
पहली बार हुई इस तरह की नीलामी में बीसीसीआई को पिछली बार (2012-18) की तुलना में करीब 60 फीसदी रकम का फायदा हुआ। तब बोर्ड को पांच साल के लिए स्टार इंडिया ने ही 3851 करोड़ रुपये चुकाए थे। लेकिन अब छह हजार करोड़ से ऊपर की रकम चुकाने का मतलब है कि स्टार इंडिया अगले पांच साल में टीम इंडिया के प्रति मैच के लिए करीब 60.1 करोड़ रुपये बीसीसीआई को चुकाएगा। पहले बोर्ड ने कहा था कि प्रति मैच की रकम 55-60 करोड़ के बीच होनी चाहिए, लेकिन आखिर में यह रकम 60 करोड़ से भी ऊपर चली गई।