{"_id":"5ed8ceec8ebc3e906a21a451","slug":"staging-ipl-2020-outside-india-on-table-as-bcci-looks-at-all-options","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश में हो सकता है IPL 2020 का आयोजन, तीसरी बार भारत से बाहर जाएगा टूर्नामेंट?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विदेश में हो सकता है IPL 2020 का आयोजन, तीसरी बार भारत से बाहर जाएगा टूर्नामेंट?
Thu, 04 Jun 2020 04:10 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 04 Jun 2020 04:10 PM IST
सार
2009 में दक्षिण अफ्रीका और 2014 में टूर्नामेंट के आधे मैच भारत के अलावा यूएई में हुए थे। अगर इस बार आईपीएल रद्द है तो 4 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा
विज्ञापन
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की वजह से भले ही इंडियन प्रीमियर लीग अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई हो कि लेकिन दुनिया का सबसे रईस क्रिकेट बोर्ड हर हाल में इस साल IPL का आयोजन चाहता है फिर भले ही इस लीग को देश से बाहर ही क्यों न आयोजित करना पड़ा। जी हां। बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए हर विकल्प को तलाशा जा रहा है। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया यानी BCCI पूर्व में भी दक्षिण अफ्रीका और यूएई में आईपीएल का आयोजन करवा चुका है। हालांकि प्राथमिकता यही है कि आईपीएल घरेलू सरजमीं पर ही हो।
विज्ञापन
29 मार्च से आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज होने वाला था, लेकिन देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बार-बार इसकी तारीख बदलती गई और अंत में इसे अनिश्चितकाल के लिए टालना ही पड़ा। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC की 28 मई को होने वाली बैठक भी 10 जून तक के लिए आगे बढ़ गई, जिसमें इस साल 18 अक्तूबर-15 नवंबर तक होने वाले वर्ल्ड टी-20 के भविष्य पर फैसला होता, जिसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया को करनी है। सूत्र की माने तो अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। अगर अगली बैठक में विश्व कप के रद्द होने की खबर मिलती है तो फिर आईपीएल अपनी विंडो तलाशेगा।
विज्ञापन