फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   stadium become blue sea with green dots in it

'नीले' सागर में 'हरे' डॉट्स सा हुआ स्टेडियम

Sun, 15 Feb 2015 07:51 PM IST
Updated Sun, 15 Feb 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
stadium become blue sea with green dots in it

क्रिकेट विश्व कप 2015 का एडिलेड में हो रहा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला बेहद रोमांचक हो रहा है। यूं तो हमेशा ही भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में दोनों ही देशों के लोग बहुत उत्साहित रहते हैं, लेकिन इस बार के उत्साह में एक खास बात दिखी।

विज्ञापन


एडिलेड के सर डोनाल्ड ब्रैडमैन पैवेलियन में भारत-पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला हो रहा है। इस पैवेलियन की क्षमता 53,500 लोगों की है, जिसमें 30 हजार भारत के लोग हैं। 'नीली' जर्सी पहने भारत के लोगों में 'हरी' जर्सी पहने पाकिस्तानी लोग किसी नीले सागर में हरे रंग के डॉट की तरह लग रहे थे।

विज्ञापन

'स्वागतम' और 'खुशामदीद'

stadium become blue sea with green dots in it

स्टेडियम में भारतीय प्रेमी 'दिल दिया है जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए' गीत गुनगुना रहे थे। वहां पर कुछ लाउड स्पीकरों से 'चक दे इंडिया' गाना भी बज रहा था।

यहां की सबसे अच्छी बात यह थी कि दोनों ही टीमों के प्रशंसक एक दूसरे से खुलकर मिल रहे थे और सेल्फी ले रहे थे। एक तरफ 'वंदे मातरम' तो दूसरी तरफ 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लग रहे थे।

इतना ही नहीं, भारत-पाकिस्तान मैच की इस खुमारी में ऑस्ट्रेलिया के एक स्थानीय टेब्लॉयड संडे मेल ने अपने पहले पेज पर हिंदी में 'स्वागतम', वहीं आखिरी पेज पर उर्दू में 'खुशामदीद' लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed