फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Upul Tharanga Retirement srilankan Opening batsman Upul Tharanga announced his retirement from international cricket

श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर उपुल थरंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, लिखी भावुक पोस्ट

Tue, 23 Feb 2021 04:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 23 Feb 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
Upul Tharanga Retirement srilankan Opening batsman Upul Tharanga announced his retirement from international cricket
उपुल थरंगा - फोटो : twitter@ICC

श्रीलंका के स्टार सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 36 की उम्र में यह बड़ा फैसला किया। थरंगा पिछले काफी समय से टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला मार्च 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसके बाद वे अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में नजर नहीं आए। 

विज्ञापन


थरंगा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए अपने संन्यास की जानकारी दी। इसमें उन्होंने अपने परिवार, प्रशंसकों और श्रीलंका क्रिकेट को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'हर अच्छे चीज का अंत होता है, मुझे लगता है कि यही वह समय है जब मैं अपने 15 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कहूं।'

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज थरंगा श्रीलंका क्रिकेट के शीर्ष एकदिवसीय खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं। उन्होंने वनडे में करीब 7000 और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9000 से अधिक रन बनाए। थरंगा ने 2005 में वनडे और टेस्ट में डेब्यू किया था। हालांकि टेस्ट की तुलना में उनका वनडे करियर ज्यादा बेहतर रहा।  

थरंगा ने वनडे में कई मैच जिताऊ पारियां खेली। उन्होंने क्रिकेट के इस प्रारूप में 235 मुकाबले खेले और 34 की औसत और 76 स्ट्राइक रेट से 6951 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 शतक और 37 अर्धशतकीय पारियां खेली। इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 174* रहा। थरंगा दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं जो एकदिवसीय क्रिकेट में सात बार 200 से अधिक रन की साझेदारी में जोड़ीदार रहे हैं।  

टेस्ट क्रिकेट में भी थरंगा ने 31 मुकाबले खेले जिसमें 32 की औसत से 1754 रन बनाए। इसमें उन्होंने तीन बार शतक और आठ अर्धशतक जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed