{"_id":"d3b238bc1cacf3900fa1de691838c137","slug":"srilanka-goes-to-newzeland-without-jayawardene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयवर्धने के बिना न्यूजीलैंड रवाना हुई श्रीलंकाई टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जयवर्धने के बिना न्यूजीलैंड रवाना हुई श्रीलंकाई टीम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 23 Dec 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ साल के लम्बे अर्से के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड की धरती रवाना हुई है। दो टेस्ट और सात वनडे मैचों की यह सीरीज शुक्रवार से शुरू होगी। टीम के कप्तान एंग्लो मैथ्यूज होंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को रवाना होने से पूर्व श्रीलंकाई टीम के कोच मारवन अट्टापट्टू ने कहा कि हाल ही में इंग्लैंड को 5-2 से रौंदने के बाद श्रीलंकाई टीम पूरे जोश में है। हालांकि महिला जयवर्धने की अनुपुस्थिति टीम को खलेगी। पहले टेस्ट में फिट न होने के चलते टीम में बांये हाथ के स्पिनर रंगना हेरात को जगह नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
अट्टापट्ट ने कहा कि टीम में कुमार संगकारा, प्रसन्ना जैसे कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जिनकी मौजूदगी से टीम का मनोबल बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड कप 2015 के मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड होंगे। इसलिए वर्ल्ड कप के लिहाज से श्रीलंकाई टीम के लिए यह दौरा काफी अहम है।
विज्ञापन