{"_id":"5d836ed28ebc3e93a553d75c","slug":"srilanka-cricket-team-will-ready-to-visit-pakistan-despite-terror-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले की चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान का दौरा करेगी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आतंकी हमले की चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान का दौरा करेगी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम
Fri, 20 Sep 2019 08:04 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 20 Sep 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हमले की चेतावनी के बावजूद श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी। गुरुवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि पाकिस्तान में छह मैचों के दौरे के दौरान खिलाड़ियों पर आतंकी हमले की चेतावनी के बावजूद वे पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डी सिल्वा ने कहा कि उन्हें गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिल चुकी है और टीम मंगलवार को पाकिस्तान के लिए निकलेगी। उन्होंने कहा, 'दौरा तय समय के हिसाब से ही होगा और मैं मेरे ऑफिस के साथी भी टीम के साथ ही जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ियों ने आतंकी खतरे और सुरक्षा का हवाला देकर पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है और बोर्ड युवा खिलाड़ियों के दल को भेजने के लिए तैयार हो गया है।
विज्ञापन
दरअसल मार्च 2009 में पाकिस्तान के साथ चल रहे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकी हमला हो गया था जिसमें छह खिलाड़ी जख्मी हो गए थे। उस हमले में सिक्स पाकिस्तानी पुलिसकर्मी और दो नागरिक की मौत भी हो गई थी।
उस हमले के बाद से कई सारे अंतरराष्ट्रीय देशों ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था।
अब जब श्रीलंका ने एक बार फिर से पाकिस्तान जाने के लिए हामी भर दी है तब ऐसे में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन वन-डे और तीन टी-20 मैच खेला जाना पक्का हो गया है।