फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Srilanka cricket team will ready to visit pakistan despite terror threat

आतंकी हमले की चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान का दौरा करेगी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम

Fri, 20 Sep 2019 08:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 20 Sep 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
Srilanka cricket team will ready to visit pakistan despite terror threat
श्रीलंका टीम - फोटो : सोशल मीडिया

आतंकी हमले की चेतावनी के बावजूद श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी। गुरुवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि पाकिस्तान में छह मैचों के दौरे के दौरान खिलाड़ियों पर आतंकी हमले की चेतावनी के बावजूद वे पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डी सिल्वा ने कहा कि उन्हें गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिल चुकी है और टीम मंगलवार को पाकिस्तान के लिए निकलेगी। उन्होंने कहा, 'दौरा तय समय के हिसाब से ही होगा और मैं मेरे ऑफिस के साथी भी टीम के साथ ही जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ियों ने आतंकी खतरे और सुरक्षा का हवाला देकर पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है और बोर्ड युवा खिलाड़ियों के दल को भेजने के लिए तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल मार्च 2009 में पाकिस्तान के साथ चल रहे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकी हमला हो गया था जिसमें छह खिलाड़ी जख्मी हो गए थे। उस हमले में सिक्स पाकिस्तानी पुलिसकर्मी और दो नागरिक की मौत भी हो गई थी।


उस हमले के बाद से कई सारे अंतरराष्ट्रीय देशों ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था।

अब जब श्रीलंका ने एक बार फिर से पाकिस्तान जाने के लिए हामी भर दी है तब ऐसे में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन वन-डे और तीन टी-20 मैच खेला जाना पक्का हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed