फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Srilanka cricket team gets security like president after arrival in pakistan

बुलेटप्रूफ गाड़ियों में होटल पहुंची श्रीलंकाई टीम, पाकिस्तान में मिली राष्ट्राध्यक्षों जैसी सुरक्षा

Wed, 25 Sep 2019 01:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 25 Sep 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Srilanka cricket team gets security like president after arrival in pakistan
श्रीलंका vs पाकिस्तान - फोटो : social media

एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान पहुंची श्रीलंका की टीम को हवाई अड्डे से ही राष्ट्राध्यक्षों के स्तर की सुरक्षा दी गयी है। श्रीलंकाई टीम यहां सुरक्षा विशेषज्ञों का प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने के कुछ घंटे बाद पहुंची। खिलाड़ियों को भारी सुरक्षा के बीच ओल्ड कराची हवाई अड्डे से बुलेट प्रूफ कोस्टर (छोटी बस) और कार से सीधे होटल ले जाया गया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रीलंकाई टीम पर मार्च 2009 के दौरे के दौरान लाहौर में आतंकी हमला हुआ था जिसमें छह खिलाड़ी घायल हुए थे। इस हमले में छह पाकिस्तानी पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की मौत हो गयी थी।

इस हमले के बाद अधिकतर अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करने से इन्कार कर दिया था। श्रीलंका के भी दस शीर्ष खिलाड़ियों ने हमले की आशंका से दौरे से हटने का फैसला किया है।

श्रीलंका इस दौरे में 27 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच तीन वनडे खेलेगा। ये तीनों मैच कराची में होंगे। इसके बाद लाहौर में पांच से नौ अक्टूबर के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed