{"_id":"5d838be38ebc3e93c8165882","slug":"srilanka-cricket-spinner-akila-dhananjaya-suspended-from-international-cricket-for-1-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर, इस स्टार स्पिनर पर ICC ने लगाया एक साल का बैन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर, इस स्टार स्पिनर पर ICC ने लगाया एक साल का बैन
श्रीलंकाई गेंदबाज अकिला धनंजय को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 12 महीने के लिए सस्पेंड किया गया है। न्यूजीलैंड के साथ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में धनंजय का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया था। इसकी वजह से धनंजय सीरीज का दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे।
2 of 4
अकिला धनंजय
अब इस मामले में आईसीसी ने फैसला सुनाते हुए श्रीलंकाई स्पिनर को 12 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। हालांकि धनंजय एक साल के प्रतिबंध के बाद दोबारा से अपने एक्शन के मामले में आईसीसी में अपील कर सकते हैं।
3 of 4
अकिला धनंजय
- फोटो : सोशल मीडिया
धनंजय को इससे पहले भी दिसंबर 2018 में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए बैन किया गया था जिसे फरवरी 2019 में हटा दिया गया था। आईसीसी के नियम के मुताबिक अगर कोई गेंदबाज दो साल के अंदर दो बार सस्पेंड होता है तो वो अपने आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल के लिए प्रतिबंधित हो जाता है।
अब नए प्रतिबंध की वजह से श्रीलंका के स्टार स्पिनर धनंजय अगले साल होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Akila Dananjaya
25 वर्षीय अकिला ने श्रीलंका के लिए 36 वन-डे खेले हैं जिसमें उन्होंने 51 विकेट निकाले हैं वहीं 22 टी-20 मैचों में 22 विकेट झटके हैं। अकिला ने श्रीलंका के लिए 6 टेस्ट मैचों में भी शिरकत की है और 33 विकेट अपने नाम किए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।