{"_id":"aa52a714-9834-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sri-lankas-angelo-mathews-named-pune-warriors-captain-for-ipl-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में दादा की विरासत संभालेंगे श्रीलंकाई मैथ्यूज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल में दादा की विरासत संभालेंगे श्रीलंकाई मैथ्यूज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 29 Mar 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को आईपीएल के छठे संस्करण के लिए सहारा पुणे वॉरियर्स टीम की कप्तानी सौंपी गई है। मालूम हो कि सौरभ गांगुली की कप्तानी में पुणे वॉरियर्स ने आईपीएल-5 में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
हालांकि मैथ्यूज पुणे वॉरियर्स के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उसके मैदान पर होने वाले मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि तमिलनाडु सरकार ने किसी भी श्रीलंकाई खिलाड़ी को चेन्नई में आईपीएल मैच खेलने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
आईपीएल-6 के लिए ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क को पुणे वॉरियर्स की कप्तान सौंपी गई थी।
क्लार्क के चोटिल होने की वजह से मैथ्यूज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैथ्यूज शुरुआत से ही पुणे की टीम से से जुड़े हुए हैं।
सहारा इंडिया परिवार की टीम पुणे वॉरियर्स आईपीएल के पिछले दो सीजन में खास कमाल नहीं कर पाई है।
टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तीन अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल-6 के लिए कप्तान सहित कई और बदलाव किए गए हैं।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एलेन डोनल्ड टीम के मुख्य कोच होंगे जबकि राब वॉल्टर्स सहायक कोच, फिटनेस ट्रेनर और क्षेत्ररक्षण कोच होंगे। प्रवीण आमरे सहायक कोच बरकरार रहेंगे।
विज्ञापन