{"_id":"5eccefef0ceadc34b60706ea","slug":"sri-lankan-pacer-shehan-madushanka-detained-for-drugs-possession-faces-suspension-can-loose-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था यह श्रीलंकाई क्रिकेटर, पहले हुआ गिरफ्तार, अब रद्द हो सकता है अनुबंध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था यह श्रीलंकाई क्रिकेटर, पहले हुआ गिरफ्तार, अब रद्द हो सकता है अनुबंध
Tue, 26 May 2020 04:26 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 26 May 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
शेहान मदुशनाका
- फोटो : ट्विटर
अपने पदार्पण एकदिवसीय मैच में हैट्रिक लेने वाले श्रीलंका के क्रिकेटर शेहान मदुशनाका को हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) उनके अनुबंध को खत्म करने की योजना बना रहा है। मध्यम गति के इस तेज गेंदबाज और उनके एक दोस्त को 23 मई को मादक पदर्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिमी प्रांत के कुलियापिटिया में मजिस्ट्रेट ने उन्हें 2 जून तक रिमांड पर रखने का आदेश दिया। एससीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डिसिल्वा ने कहा, ‘हमें अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया गया है। वह एक अनुबंधित खिलाड़ी है। अगर उन पर लगा आरोप साबित होता है तो हम उसके अनुबंध को रद्द करने की कार्रवाई करेंगे।’
विज्ञापन
25 साल के इस गेंदबाज ने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में हैट्रिक लिया है। वह वन-डे क्रिकेट में ऐसा करनामा करने वाले चौथे गेंदबाज बने थे, उन्होंने एक दिवसीय के अलावा दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेला है।
विज्ञापन