{"_id":"5ecc08773e25d54266001903","slug":"sri-lankan-cricketer-shehan-madushanka-held-on-drug-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेब्यू मैच में हैट्रिक लेने वाला श्रीलंकाई क्रिकेटर ड्रग रखने के आरोप में पकड़ा गया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डेब्यू मैच में हैट्रिक लेने वाला श्रीलंकाई क्रिकेटर ड्रग रखने के आरोप में पकड़ा गया
Mon, 25 May 2020 11:33 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 25 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंकाई पुलिस ने हेरोइन मादक पदार्थ रखने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शेहान मदुशनाका को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मदुशनाका ने 2018 में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे मैच में हैट्रिक ली थी।
विज्ञापन
25 साल के इस खिलाड़ी को मजिस्ट्रेट ने दो हफ्तों के लिए हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब रविवार को उन्हें पनाला शहर में हिरासत में लिया गया था, तब उनके पास दो ग्राम से अधिक हेरोइन थी। पुलिस ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मदुशनाका गाड़ी चला रहे थे, तब उन्हें रोका गया। उनके साथ गाड़ी में एक और व्यक्ति था।
विज्ञापन
मदुशनाका ने जनवरी 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे इंटरनेशनल डेब्यू करते हुए हैट्रिक ली थी। वह इसी साल इसी टीम के खिलाफ दो टी20 मैच भी खेले थे लेकिन चोट के कारण इसके बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाए।
विज्ञापन