फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lankan batsmen make merry on day one of warm-up game in kolkata

अभ्यास मैच में छाए श्रीलंकाई बल्लेबाज, पहले दिन बनाए छह विकेट पर 411  रन

Sat, 11 Nov 2017 07:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 11 Nov 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
Sri Lankan batsmen make merry on day one of warm-up game in kolkata
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम

श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारत दौरे के अपने पहले अभ्यास मैच में अच्छी शुरुआत करते हुए पहले दिन छह विकेट पर 411 रन का स्कोर बनाया। चार बल्लेबाजों सदीरा समरविक्रमा (74), दिमुथ करुणारत्ने (50 रिटायर्ड), निरोशन डिकवेला (73) और एंजेलो मैथ्यूज (54 रिटायर्ड) ने अर्द्धशतक जमाए। दो दिवसीय मैच के पहले दिन बोर्ड अध्यक्ष एकादश के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनते हुए श्रीलंका को बल्लेबाजी पर उतारा। पहले दिन की समाप्ति पर श्रीलंका ने अपनी पारी घोषित कर दी। 

विज्ञापन


सदीरा समरविक्रमा ने ओपनिंग पर अच्छे हाथ दिखाते हुए 77 गेंदों पर 74 रन बनाए और दिमुथ करुणारत्ने के साथ 133 रन की साझेदारी की। विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला पहले 53 रन पर रिटायर्ड हो गए थे लेकिन सुरंगा लकमल (03) के आउट होने के बाद फिर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने 59 गेंदों की अपनी पारी में 13 चौके जड़े। 
विज्ञापन


आठवें नंबर के बल्लेबाज दिलरुवान परेरा ने 44 गेंदों पर 48 रन बनाकर अच्छा अभ्यास किया। बोर्ड अध्यक्ष एकादश की टीम में रणजी ट्रॉफी के युवा खिलाड़ी शामिल हैं। साल्टलेक के जाधवपुर यूनिवर्सिटी कैम्पस मैदान में श्रीलंकाई टीम के सामने गेंदबाजी आक्रमण ज्यादा अनुभवी नहीं था और इसका बल्लेबाजों ने जमकर फायदा उठाया। ईडन गार्डन में 16 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में उसके सामने दुनिया की नंबर एक टीम विराट ब्रिगेड होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

समरविक्रमा ने दिलाई तेज शुरुआत 

Sri Lankan batsmen make merry on day one of warm-up game in kolkata
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम - फोटो : PTI

श्रीलंका के युवा बल्लेबाजों खासकर समरविक्रमा ने क्रीज पर काफी प्रतिबद्धता दिखाई और कई अच्छे शॉट लगाए। उनके ड्राइव ही नहीं कट शॉट भी काफी अच्छे थे। पिछले माह दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे एवं अंतिम टेस्ट में पदार्पण करने वाले समरविक्रमा ने पहली ही गेंद पर दर्शनीय आफ ड्राइव लगाया था। फॉर्म में चल रहे बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज करुणारत्ने ने पाकिस्तान के खिलाफ 196 रन की अपने कैरियर की श्रेष्ठ पारी खेली थी। शनिवार को उन्होंने समरविक्रमा का अच्छा साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों ने 16 ओवरों में 102 रन जोड़ लिए थे। समरविक्रमा ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश की जलज सक्सेना और आकाश भंडारी की स्पिन जोड़ी के खिलाफ आगे बढ़कर शॉट खेले और 46 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया था। जबकि करुणारत्ने ने 62 गेंदों में पचास बनाया था। 23वें ओवर में करुणारत्ने रिटायर्ड होकर पवेलियन लौट गए थे। समरविक्रमा को अवेश खान ने फाइन लेग में कैच कराया।  

मैथ्यूज ने दिखाई मैच फिटनेस 

Sri Lankan batsmen make merry on day one of warm-up game in kolkata
एंजेलो मैथ्यूज

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में पिंडली की चोट के कारण नहीं खेल सके पूर्व कप्तान एवं ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने अपनी मैच फिटनेस साबित करते हुए अर्द्धशतकीय पारी खेली। मैथ्यूज ने चायकाल के समय रिटायर होने से पूर्व 93 गेंदों की अपनी पारी में पुरानी लय दिखाई। उन्हें 53 रन पर एक जीवनदान जरूर मिला था जब स्लिप में जीवनजोत ने उनका कैच छोड़ दिया था। कप्तान दिनेश चांदीमल 29 रन बनाकर लौट गए और साथ बने नेट्स पर थ्रो डाउन अभ्यास किया।  बोर्ड अध्यक्ष एकादश के लिए अवेश खान ने 68 रन देकर एक विकेट लिया। तेज गेंदबाज संदीप वारियर और लेग स्पिनर आकाश भंडारी ने दो-दो विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed