फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lankan batsman navindu pahasara hits seven consecutive sixes in an over

युवराज सिंह के 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई बल्लेबाज ने तोड़ा

Thu, 14 Dec 2017 11:10 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Thu, 14 Dec 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
sri lankan batsman navindu pahasara hits seven consecutive sixes in an over
युवराज सिंह - फोटो : sportskeeda

टीम इंडिया के बल्लेबाज युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार 6 छक्के जमाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन श्रीलंका के युवा बल्लेबाज ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

विज्ञापन


हालांकि, युवराज के रिकॉर्ड को कोई खतरा नहीं है क्योंकि उनका रिकॉर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट में बना है जबकि श्रीलंकाई बल्लेबाज ने अंडर-15 क्रिकेट में लगातार 7 छक्के जड़ने का कमाल किया है। जी हां, श्रीलंका में अंडर-15 मुरली गुडनेस कप में नविंदु पसारा ने एक ओवर में लगातार सात छक्के जमाने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

विज्ञापन

ऐसे जड़े 7 छक्के और बना दिया रिकॉर्ड

sri lankan batsman navindu pahasara hits seven consecutive sixes in an over
नविंदु पसारा - फोटो : crictracker

बड़ी बात ये रही कि विश्व के महानतम ऑफस्पिनर मुथैया मुरलीधरन इस मैच में बतौर चीफ गेस्ट उपस्थित थे और उन्होंने नविंदु की जमकर तारीफ भी कि। फॉग क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज नविंदु पसारा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे। क्रीज पर उतरते ही उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी शुरू कर दी। धर्मपाला कोटव्वा के खिलाफ उन्होंने महज 89 गेंदों में 109 रन ठोक डाले। 

इस दौरान उन्होंने एक ओवर में लगातार 7 छक्के भी जड़ दिए। दरअसल गेंदबाज ने ओवर में एक नो बॉल डाल दी, जिस पर पसारा ने छक्का जड़ा। इस तरह उन्होंने कुल 6 गेंदों में 7 छक्के मार दिए। पसारा की इस पारी को मुथैयार मुरलीधरन भी देख रहे थे और वो इस बल्लेबाज से बहुत प्रभावित भी हुए। 

मुरलीधरन ने युवा बल्लेबाज पसारा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने ने पसारा को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed