{"_id":"5f37b2a08ebc3e3ccc5f6920","slug":"sri-lanka-willing-to-host-india-vs-england-test-series-in-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-इंग्लैंड के बीच अगले साल होने वाली सीरीज का आयोजन करना चहता है श्रीलंका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-इंग्लैंड के बीच अगले साल होने वाली सीरीज का आयोजन करना चहता है श्रीलंका
Sat, 15 Aug 2020 03:42 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 15 Aug 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना वायरस महामारी से उपजे हालात के कारण जरूरत पड़ने पर अगले साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट श्रृंखला की मेजबानी की इच्छा जताई है। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंग्लैंड के अगले साल के पांच टेस्ट के दौरे पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट इस श्रृंखला की मेजबानी का इच्छुक है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया कि श्रीलंका में अगले साल जनवरी में दो टेस्ट खेलने के बाद इंग्लैंड टीम भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिए वहीं रूक सकती है। इंग्लैंड को इस साल मार्च में स्थगित की गई श्रृंखला के लिए श्रीलंका फिर आना है। रिपोर्ट में कहा गया ‘इंग्लैंड दो टेस्ट के बाद रूककर भारत के खिलाफ श्रृंखला पूरी कर सकता है। श्रीलंका क्रिकेट ने इसका सुझाव दिया है।’
विज्ञापन
कोरोना महामारी के कारण सितंबर में इंग्लैंड टीम का सीमित ओवरों का भारत दौरा भी स्थगित कर दिया गया, जबकि इंडियन प्रीमियर लीग संयुक्त अरब अमीरात में हो रहा है। वैसे बीसीसीआई इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगा। एक अधिकारी ने कहा ,‘बीसीसीआई इस प्रस्ताव पर सोच भी नहीं रहा है, क्योंकि अभी चार महीने का समय है।’
विज्ञापन