फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka wants to host Lanka Premier League in August

अगस्त में लंका प्रीमियर लीग का आयोजन करना चाहता है श्रीलंका

Thu, 02 Jul 2020 11:55 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 02 Jul 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka wants to host Lanka Premier League in August
श्रीलंका - फोटो : social media

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) आठ से 22 अगस्त के बीच अपने पहले टी-20 लीग के आयोजन को लेकर आश्वस्त है। भले ही सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे फिर से खोलने की तिथि एक अगस्त तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन


एसएलसी को टूर्नामेंट के आयोजन के लिए खेल मंत्रालय से हरी झंडी मिल चुकी है, लेकिन लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का भविष्य देश की सीमाएं खोलने के सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा। श्रीलंका क्रिकेट के सचिव एशले डिसिल्वा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘हम महामहिम (राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे) से बात करने की उम्मीद कर रहे हैं और देखते हैं कि किसी नतीजे पर पहुंचते हैं या नहीं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘श्रीलंका ने क्षेत्र के अन्य देशों की तुलना में कोरोना वायरस को रोकने के लिए बहुत अच्छा काम किया है और इसलिए विदेशी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग लेने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।’ श्रीलंका में कोरोना वायरस के 2000 से अधिक ही मामले सामने आए जिसमें 1700 से अधिक स्वस्थ हो चुके हैं। फ्रेंचाइजी आधारित श्रीलंका प्रीमियर लीग में पांच टीमों के भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट की अवधि भारत के दौरे पर निर्भर करेगी जो अभी स्थगित कर दिया गया है। दोनों बोर्ड अगस्त में इसके आयोजन के लिए विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। डिसिल्वा ने कहा, ‘अभी हम टूर्नामेंट में 23 मैचों के आयोजन की सोच रहे हैं लेकिन अगर भारत खेलने के लिए तैयार हो जाता है तो हो सकता है कि हम 13 मैचों का ही आयोजन करें।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed