फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka vs india series is set to be pushed back due to corona

कोरोना का असर: 13 जुलाई से शुरू नहीं होगी भारत-श्रीलंका सीरीज, जानें वनडे और टी-20 मुकाबलों की नई तारीख

Fri, 09 Jul 2021 08:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 09 Jul 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
sri lanka vs india series is set to be pushed back due to corona
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : twitter@bcci

कोरोना महामारी के कारण भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली लिमिटेड ओवर की सीरीज 13 जुलाई से शुरू नहीं होगी। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, वन-डे सीरीज की शुरुआत अब 17 जुलाई से होगी। वहीं, टी-20 सीरीज के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला अब 21 की जगह 24 जुलाई को खेला जाएगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वन-डे सीरीज 13 जुलाई से शुरू होनी थी, जिसके अगले दो मैच 16 और 19 जुलाई को होने थे। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 22, 24 और 27 जुलाई को होने थे।

विज्ञापन


सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम में कोरोना का कहर बरपा है। टीम के दो सदस्य कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इनमें एक बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर हैं तो दूसरा टीम के डेटा विश्लेषक जीटी निरोशन। जी हां, गुरुवार को फ्लावर कोरोना की चपेट में आ गए थे और उनके बाद कोरोना पॉजिटिव आने का यह दूसरा मामला है। श्रीलंका क्रिकेट ने बयान में कहा, 'श्रीलंकाई राष्ट्रीय टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।'
विज्ञापन


इसमें कहा गया, 'ग्रांट फ्लावर के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद राष्ट्रीय खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का कल पीसीआर टेस्ट कराया गया था, जिसमें जी टी निरोशन पॉजिटिव आए।' बयान के अनुसार, 'निरोशन मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज करा रहे हैं।' बता दें कि श्रीलंकाई टीम के इंग्लैंड से लौटने के 48 घंटे बाद फ्लावर को पॉजिटिव पाया गया था। फ्लावर इंग्लैंड से लौटने के बाद कड़े पृथकवास में हैं। पृथकवास में रह रहे अन्य सभी खिलाड़ियों की भी जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन-डे सीरीज
  • पहला वन-डे : 17 जुलाई
  • दूसरा वन-डे : 19 जुलाई
  • तीसरा वन-डे : 21 जुलाई

टी-20 सीरीज
  • पहला टी-20  : 24 जुलाई
  • दूसरा टी-20  : 25 जुलाई
  • तीसरा टी-20  : 27 जुलाई
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed