फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka vs India 1st t20i match preview at colombo

SL vs IND: भारत की निगाह विश्व कप पर, आज से टी-20 का घमासान, धवन के धुरंधर तैयार 

Sun, 25 Jul 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 25 Jul 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka vs India 1st t20i match preview at colombo
श्रीलंका बनाम भारत - फोटो : social media

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार से टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात आठ बजे से शुरू होगा। वन-डे सीरीज जीतकर टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। शिखर धवन की अगुवाई में तीन मैचों की वन-डे सीरीज में श्रीलंका को 2-1 से हराया। मगर आखिरी वन-डे में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने तीसरे व आखिरी मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हराया। हालांकि, अब टी-20 की बारी है। भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है।

विज्ञापन

 

वरुण चक्रवर्ती का डेब्यू

पहले टी-20 में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को डेब्यू का मौका मिल सकता है। चक्रवर्ती ने आईपीएल में अपनी काबिलियत का नमूना पेश कर चुके हैं। इसके अलावा पहले कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान शिखर धवन कई और खिलाड़ियों को आजमाना चाहेंगे। इसके अलावा देवदत्त पडीक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ में से भी किसी को डेब्यू का मौका मिल सकता है। दोनों ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था। वरुण चक्रवर्ती की खासियत यह है कि अलग-अलग अंदाज में गेंदबाजी कर लेते हैं, जैसे ऑफ ब्रेक, कैरम बॉल आदि। उन्हें आईपीएल में ऐसा करते हुए देखा गया है। मालूम हो कि वह खराब फिटनेस और चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा पाए थे और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी नहीं खेले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप के लिहाज से सीरीज अहम

वहीं, ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा पांड्या ब्रदर्स का चयन लगभग तय माना जा रहा है। बता दें कि इससाल होने वाले टी-20 विश्व के लिहाज से यह सीरीज अहम मानी जा रही है। उधर, आखिरी वन-डे में भारत को तीन विकेटसे हराने के बाद श्रीलंका का भी मनोबल बढ़ा होगा। नए कप्तान दासुन शनाका अपने खिलाड़ियों में जीत का जज्बा भरने की कोशिश कर रहे हैं। टीम में भानुका राजपक्षा, चमिका करुणारत्ने और अविष्का फर्नांडो जैसे अच्छे बल्लेबाज हैं, जिससे श्रीलंका भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दे सकता है।

विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडीक्कल,ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, कृष्णप्पा गौतम, कुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षा, पथुम निसंका, चरित असलंका, वनिन्दु हसरंगा, आशेन बंडारा, मिनोड भानुका, लाहिरु उदारा, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, बिनुरा फर्नांडो, दुष्मंथा संदाकन, अकिला धनंजय, शिरन फर्नांडो, धनंजय लक्षण, ईशान जयरत्ने, प्रवीण जयविक्रमा, असिथा फर्नांडो, कसुन रजिता, लाहिरु कुमारा, इसुरु उदाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed