फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka vs bangladesh nidahas trophy t20i match three colombo match report

SLvBAN: बांग्लादेश ने बनाया रिकॉर्ड, टी20 में बनी यह कमाल करने वाली पहली एशियाई टीम

Sat, 10 Mar 2018 11:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
sri lanka vs bangladesh nidahas trophy t20i match three colombo match report
मुश्फिकुर रहीम

मुश्फिकुर रहीम (72*) की तूफानी पारी की बदौलत बांग्लादेश ने शनिवार को निदाहास टी20 ट्रॉफी के तीसरे मैच में मेजबान श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए।  जवाब में बांग्लादेश ने दो गेंदें शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

विज्ञापन


बांग्लादेश ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे सबसे बड़े लक्ष्य का सफल पीछा किया। बांग्लादेश की टीम एशियाई टीम द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्कोर का पीछा करने में शीर्ष पर पहुंच गई है। मैच में 35 गेंदों में पांच चौको और चार छक्को की मदद से नाबाद 72 रन की मैच विजयी पारी खेलने वाले मुश्फिकुर रहीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


निदाहास ट्रॉफी में श्रीलंका, बांग्लादेश और टीम इंडिया की एक-एक जीत हो चुकी है। अब सोमवार को टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहीम ने किया श्रीलंका का काम तमाम

sri lanka vs bangladesh nidahas trophy t20i match three colombo match report
मुश्फिकुर रहीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को ओपनर्स तमीम इकबाल (47) और लिटन दास (43) ने जोरदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने सिर्फ 35 गेंदों में 74 रन की साझेदारी की। नुवान प्रदीप ने दास को LBW आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। लिटन दास ने 19 गेंदों में दो चौको और पांच छक्को की मदद से 43 रन बनाए। 

इसके बाद इकबाल ने सौम्य सरकार (24) के साथ 26 रन की साझेदारी करके बांग्लादेश का स्कोर 100 रन पर पहुंचाया। इसी स्कोर पर इकबाल ने परेरा को उन्हीं ही गेंद पर आसान कैच थमाया। तमीम इकबाल ने 29 गेंदों में 6 चौको और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए।

यहां से मुश्फिकुर रहीम ने सरकार के साथ 51 रन की साझेदारी की और बांग्लादेश को मैच में बनाए रखा। हालांकि, स्कोर 151 रन पर पहुंचा ही था कि प्रदीप ने सरकार का कैच अपनी ही गेंद पर लपककर श्रीलंका को बड़ी सफलता दिलाई। 

रहीम ने आक्रामक पारी जारी रखते हुए कप्तान महमुदुल्लाह (20) के साथ 42 रन जोड़े। चमीरा ने महमुदुल्लाह को मेंडिस के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। बांग्लादेश को करारा झटका लगा जब उसके पॉवर हिटर बल्लेबाज सब्बीर रहमान खाता खोले बिना ही रनआउट होकर पवेलियन लौट गए।

रहीम ने इस बीच सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रहीम ने दमदार पारी जारी रखी और बांग्लादेश को रिकॉर्ड जीत दिलाई। श्रीलंका की तरफ से नुवान प्रदीप ने दो जबकि दुश्मंथा चमीरा और थिसारा परेरा को एक-एक विकेट मिला।

परेरा और मेंडिस के सामने बेबस नजर आए बांग्लादेशी गेंदबाज

sri lanka vs bangladesh nidahas trophy t20i match three colombo match report
कुसल परेरा

इससे पहले श्रीलंका ने कुसल परेरा (74) और कुसल मेंडिस (57) की दमदार पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। बांग्लादेश द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित श्रीलंका को ओपनर्स दनुश्का गुनाथिलाका (26) और कुसल मेंडिस (57) ने 56 रन की साझेदारी करके शानदार शुरुआत दिलाई। मुस्ताफिजुर रहमान ने गुनाथिलाका को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद मेंडिस ने कुसल परेरा (74) के साथ 86 रन जोड़े और श्रीलंका को बेहद मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। श्रीलंका का स्कोर जब 141 रन हुआ तब बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने 30 गेंदों में दो चौको और पांच छक्को की मदद से 57 रन बनाने वाले मेंडिस को सब्बीर रहमान के हाथों झिलवाया। यहां से बांग्लादेश की वापसी हुई क्योंकि उसने 9 रन के अंतराल में श्रीलंका को तीन तगड़े झटके दिए।

मेजबान टीम के स्कोर में एक रन का इजाफा हुआ था कि महमुदुल्लाह ने दासुन शनाका को सब्बीर रहमान के हाथों कैच आउट कराकर अपना दूसरा शिकार किया। शनाका खाता भी नहीं खोल सके। फिर तस्कीन अहमद ने श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल (2) को सब्बीर के हाथों कैच आउट करा दिया।

यहां से कुसल परेरा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और उपुल थरंगा (32*) के साथ 55 रन की तेजतर्रार साझेदारी की। 48 गेंदों में 8 चौको और दो छक्को की मदद से 74 रन बनाने वाले परेरा की पारी का अंत मुस्ताफिजुर रहमान ने किया। थिसारा परेरा खाता भी नहीं खोल सके और रहमान की गेंद पर नजमुल इस्लाम को कैच थमा बैठे। थरंगा ने सिर्फ 15 गेंदों में 4 चौको और एक छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए।

बांग्लादेश की तरफ से मुस्ताफिजुर रहमान ने तीन जबकि कप्तान महमुदुल्लाह ने दो विकेट चटकाए। तस्कीन अहमद को एक विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed