{"_id":"685d67716a36a8b5d0045c93","slug":"sri-lanka-vs-bangladesh-2nd-test-second-day-match-report-and-highlights-sinhalese-sports-club-colombo-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SL vs BAN: पाथुम निसांका ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा शतक, श्रीलंका ने हासिल की बढ़त; चांदीमल का भी पचासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs BAN: पाथुम निसांका ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा शतक, श्रीलंका ने हासिल की बढ़त; चांदीमल का भी पचासा
Thu, 26 Jun 2025 09:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 26 Jun 2025 09:00 PM IST
सार
श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में दो विकेट पर 290 रन बनाए। श्रीलंका ने बांग्लादेश की पहली पारी 247 रन पर ऑलआउट की थी और इस तरह उसे अब तक 43 रनों की बढ़त हासिल हो गई है।
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
- फोटो : SLC X
विस्तार
सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका के शतक और दिनेश चांदीमल की अर्धशतकीय पारी की मदद से श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में दो विकेट पर 290 रन बनाए। श्रीलंका ने बांग्लादेश की पहली पारी 247 रन पर ऑलआउट की थी और इस तरह उसे अब तक 43 रनों की बढ़त हासिल हो गई है। स्टंप्स के समय निसांका 238 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से 146 रन और प्रभात जयसूर्या पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। बांग्लादेश की ओर से अब तक तैजुल इस्लाम और नईम हक को एक-एक विकेट मिले हैं।
विज्ञापन
बढ़त दिलाने में निसांका की रही अहम भूमिका
श्रीलंका को बढ़त दिलाने में निसांका का अहम योगदान रहा जिन्होंने लगातार दूसरी शतकीय पारी खेली। पिछले हफ्ते गॉल में उन्होंने 187 रन बनाए थे। निसांका ने दिनेश चांदीमल के साथ दूसरे विकेट के लिए 194 रन की साझेदारी की। चांदीमल अपने शतक से सात रन दूर 93 रन पर नईम की गेंद पर रिर्वस स्वीप के प्रयास में विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए। चांदीमल पहली बार 90 रन से ज्यादा के स्कोर पर आउट हुए।

निसांका-लाहिरू ने दिलाई मजबूत शुरुआत
बांग्लादेश को पहली पारी में समेटने के बाद श्रीलंका को निसांका और लाहिरू उदारा ने 88 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन तैजुल इस्लाम ने लंच के बाद यह भागीदारी तोड़ दी। उदारा ने 65 में 40 रन बनाए। निसांका ने चाय ब्रेक के बाद राणा के खिलाफ चौका लगाकर 167 गेंद में अपना चौथा टेस्ट शतक पूरा किया। इससे पहले बांग्लादेश ने आठ विकेट पर 220 रन से आगे खेलना शुरू किया और 27 रन जोड़कर अंतिम दो विकेट गंवा दिए। डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर सोनल दिनुषा ने 22 रन देकर तीन विकेट झटके और तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने 51 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए।