{"_id":"5a79c48c4f1c1b805a8b8529","slug":"sri-lanka-v-west-indies-first-day-night-match-held-in-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस साल जून में श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा ऐतिहासिक मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस साल जून में श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा ऐतिहासिक मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल जून में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक टेस्ट खेला जाएगा। दरअसल इन दोनों टीमों के बीच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में 23 जून को पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन होगा। यह पहला टेस्ट होगा जो वेस्टइंडीज में डे-नाइट होगा।
बात दें इससे पहले यह दोनों टीमें डे-नाइट टेस्ट मैच खेल चुकी है। वेस्टइंडीज को जहां तीन तो वहीं श्रीलंका को एक डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है।
इस मैच को लेकर श्रीलंकाई बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर प्रेस रिलीज जारी करके जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट मैचों की जगहों को चुन लिया गया है। श्रीलंका क्रिकेट टीम 10 साल बाद कैरिबियाई दौरे पर जा रही है।
विज्ञापन
आखिरी बार साल 2008 में दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड डे-नाईट टेस्ट मैच को पहला या आखिरी करने पर विचार विमर्श कर रहा था और अंतिम में उन्होंने सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच करने का फैसला लिया है।

इस दौरे का पूरा कार्यक्रम
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : File
इस दौरे पर श्रीलंका को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। दौरे से पहले श्रीलंकाई टीम को अभ्यास मैच में भी हिस्सा लेना है। अभ्यास मैच 30 मई से 1 जून तक ब्रायन लारा क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज का पहला मैच 6 से 10 जून के बीच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल, दूसरा मैच 14 से 18 जून के बीच सैंट लूसिया के डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड पर और अंतिम मैच 23 से 27 जून के बीच डे-नाईट टेस्ट मैच के रूप में बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जायेगा।