IND Inning
55/0 (3.4 ov)
Target: 248
Sanju Samson 51(20)*
Abhishek Sharma 2 (3)
IND need 193 runs in 16.2 remaining overs
{"_id":"5b67175f4f1c1b0c718b7f7d","slug":"sri-lanka-u-19-team-beats-india-u-19-team-by-7-runs-at-colombo","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका ने भारतीय अंडर-19 टीम को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका ने भारतीय अंडर-19 टीम को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया
भाषा, कोलंबो
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका अंडर-19 टीम
पवन शाह (77) रन की जूझारू पारी भी भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को पांच मैचों की वन-डे सीरीज के तीसरे मैच में श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ जीत नहीं दिला सकी और टीम रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हार गई।
विज्ञापन
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ए ने सलामी बल्लेबाज नवोद परानाविथाना के 51 रन की पारी की मदद से 49.3 ओवर में 220 रन बनाने के बाद भारतीय टीम को 49.3 ओवर में 213 रन पर आउट कर 7 रन से मैच अपने नाम किया। श्रीलंका अब सीरीज में अब 2-1 से आगे है।
विज्ञापन
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों परानाविथाना और निशान मधुष्का (42) ने 100 रन की साझेदारी की जिसे भारत के सबसे सफल गेंदबाजी सिद्धार्थ देसाई (19 रन पर दो विकेट) ने तोड़ा। इस साझेदारी के टूटने के बाद लगातार अंतराल पर श्रीलंका के विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 220 पर आउट हो गयी।
विज्ञापन
भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही लगातार अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे। पवन शाह ने यश राठौड़ (37) के साथ पांचवें विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया।
भारत को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 23 रन चाहिए थे और उसके चार विकेट शेष थे लेकिन टीम 48वें ओवर में सिर्फ तीन रन बना सकी और 49वें ओवर में संदुन मेंडिस ने लगातार दो गेंद पर दो विकट और अंतिम ओवर में परानाविथाना ने लगातार दो विकेट लेकर श्रीलंका की जीत पर मुहर लगा दी।