{"_id":"5d5fdfdc8ebc3e013b283498","slug":"sri-lanka-to-return-to-pakistan-for-three-short-form-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका ने पाकिस्तान में टेस्ट खेलने से किया इनकार, तीन सीमित ओवर्स के मैच होंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका ने पाकिस्तान में टेस्ट खेलने से किया इनकार, तीन सीमित ओवर्स के मैच होंगे
Sat, 24 Aug 2019 04:54 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 24 Aug 2019 04:54 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय टीम सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान का दौरा नहीं कर रही हैं। अक्टूबर 2017 में श्रीलंका ने लाहौर में एक टी-20 मैच खेला था। श्रीलंकन टीम पर मार्च 2009 में लाहौर में ही आतंकी हमला हुआ था। उस हमले में 8 लोग मारे गए थे और श्रीलंका के 7 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम के बाहर हाथ में बंदूक लिए करीब 12 लोगों ने टीम बस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी थीं। अचानक हुए इस हमले में छह पाकिस्तानी पुलिसकर्मी सहित आठ लोगों की जान गई। इस घटना के बाद अब एक बार फिर इस साल पाकिस्तान में तीन सीमित ओवरों के क्रिकेट मैच खेलने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने गुरुवार को यह जानकारी दी। फर्नांडो ने कोलंबो में संवाददाताओं से कहा, ‘हम दो टेस्ट के लिए टीम को पाकिस्तान भेजने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन हम एकदिवसीय या टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के लिए लगभग आठ दिन के लिए पाकिस्तान जाएंगे।’
विज्ञापन
दौरे की तारीखों ने घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फर्नांडो ने कहा कि मैच इस साल खेले जाएंगे। फर्नांडो ने हालांकि कहा कि सुरक्षा कारणों से दो टेस्ट यूएई में होंगे जहां पाकिस्तान ने अपनी काफी घरेलू श्रृंखलाएं आयोजित की हैं।
यह है दौरे का कार्यक्रम
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच सितंबर-अक्टूबर में 3 वनडे और 3 टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे कराची और टी20 मैच लाहौर में होंगे। दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार है-
27 सितंबर – पहला वनडे, कराची
29 सितंबर – दूसरा वनडे, कराची
2 अक्टूबर – तीसरा वनडे, कराची
5 अक्टूबर – पहला टी20, लाहौर
7 अक्टूबर – दूसरा टी20, लाहौर
9 अक्टूबर – तीसरा T20, लाहौर