फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka squad for the 3-match ODI series and the 3-match T20I series against India 

SL vs IND: भारत के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का एलान, शनाका बने कप्तान 

Fri, 16 Jul 2021 06:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 16 Jul 2021 06:12 PM IST
सार

भारत और श्रीलंका के बीच 18 जुलाई से तीन मैचों की वन-डे सीरीज की शुरुआत होगी। 

विज्ञापन
Sri Lanka squad for the 3-match ODI series and the 3-match T20I series against India 
श्रीलंकाई टीम - फोटो : social media

विस्तार

श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ वन-डे और टी-20 सीरीज के लिए अपनी 24 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। कुसल परेरा की अनुपस्थिति में दासुन शनाका को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं, धनंजय डी सिल्वा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच 18 जुलाई से तीन मैचों की वन-डे सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के बीच दूसरा व तीसरा वन-डे क्रमशः 20 और 23 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं, टी-20 सीरीज की शुरुआत 25 जुलाई से होगी। दूसरे व तीसरे मुकाबले क्रमशः 27 और 29 जुलाई को खेले जाएंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दासुन शनाका टीम के नए कप्तान

शनाका अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले पहले खिलाड़ी थे। 29 वर्षीय शनाका आक्रामक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज है। वह पिछले पांच वर्षों में श्रीलंका के कप्तान बनने वाले 10वें खिलाड़ी हैं। उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, चमारा कापूगेदरा, लसिथ मलिंगा, दिनेश चंदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, लेसिथ मलिंगा, दिमुथ करुणारत्ने और परेरा ने 2017 के शुरू से लेकर श्रीलंका की कमान संभाली है। शनाका ने 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में कप्तानी की थी, जिसमें उनकी टीम ने क्लीन स्वीप किया था।
 

परेरा पूरी सीरीज से बाहर, फर्नांडो चोटिल

पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा चोट के कारण भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की पूरी श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे जबकि तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो वन-डे सीरीज से बाहर हो गए है। श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। परेरा के दाहिने कंधे में खिंचाव है जबकि फर्नांडो के टखने में अभ्यास के दौरान मोच आ गई। श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, 'कुसल परेरा चोट के कारण भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज नहीं खेल सकेंगे। उनके दाहिने कंधे में खिंचाव आ गया है। तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो बाएं टखने में मोच के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।'


 

श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है: 

दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा (उपकप्तान), अविष्का फर्नान्डो, पथुम निसंका, भानुका राजापक्सा, चरिथ असालंका, मिनोद भानुका, लाहिरू उदारा, वनिंदु हसारंगा, अशेन बंडारा, रमेश मेंडिस, धनंजय लक्षण, प्रवीण जयाविक्रमा, अकीला धनंजय, लक्षण संदाकन, लाहिरू कुमारा, दुष्मंथा चमीरा, कसुन रजिता, असिता फर्नान्डो, चामिका करुणारत्ने, इसुरु उडाना, बिनुरा फर्नान्डो (वन-डे में नहीं खेलेंगे), शिरान फर्नान्डो, इशान जयारत्ने।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed