फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka's interim coach Sanath Jayasuriya feels that his side's cricket awareness needs to be sharpened

IND vs SL: सनथ जयसूर्या ने श्रीलंकाई क्रिकेटरों को दिया ये सुझाव, क्रिकेट जागरूकता में सुधार के लिए कहा

Fri, 02 Aug 2024 12:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 02 Aug 2024 12:36 PM IST
सार

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद जयसूर्या ने खिलाड़ियों के अपनी क्रिकेट जागरूकता में सुधार पर काम करने के लिए कहा है। श्रीलंका ने हाल ही में संपन्न हुई तीन मैचों की सीरीज के दौरान कई बार अच्छी स्थिति में होने के बाद लगातार विकेट गंवाए और टीम को 0-3 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Sri Lanka's interim coach Sanath Jayasuriya feels that his side's cricket awareness needs to be sharpened
सनथ जयसूर्या - फोटो : X

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले श्रीलंका के अंतरिम कोच सनथ जयसूर्या ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को अहम सुझाव दिया है। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद जयसूर्या ने खिलाड़ियों के अपनी क्रिकेट जागरूकता में सुधार पर काम करने के लिए कहा है। श्रीलंका ने हाल ही में संपन्न हुई तीन मैचों की सीरीज के दौरान कई बार अच्छी स्थिति में होने के बाद लगातार विकेट गंवाए और टीम को 0-3 से हार झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन

जयसूर्या ने तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले कहा, मुझे प्रतिबद्धता की कमी नहीं दिखती, लेकिन उन्हें दबाव से बेहतर तरीके से निपटना होगा। उन्हें मैच की परिस्थितियों को लेकर अपनी क्रिकेट जागरूकता को बेहतर करने की जरूरत है। हम इस हार की जिम्मेदारी ले रहे हैं। आप इससे दूर नहीं जा सकते। जब तक उन्हें इस बात का अहसास होगा हमें तब तक उन्हें विश्वास और समर्थन देते रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बल्लेबाजों को छक्के लगाने की नहीं करनी चाहिए चिंता'
जयसूर्या ने कहा कि बल्लेबाजों को लगातार छक्के लगाने की चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि श्रीलंका के मैदान बड़े है और चौके तथा दो रन दौड़कर लेने के पर्याप्त मौके देते हैं। उन्होंने कहा, जब आप पावर हिटिंग के बारे में बात करते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि आपको श्रीलंका में इसकी उतनी आवश्यकता है। अगर आप पर्याप्त चौके और पर्याप्त दो रन लगाते हैं, तो आपको वह स्कोर मिल जाता है जिसकी आपको जरूरत है। श्रीलंका के मैदान थोड़े बड़े हैं। ऐसा कोई कारण नहीं है कि आप चौके लगाने के साथ दो या तीन रन नहीं चुरा सकते है। अगर आप ऐसा कर सके तो आप इतने सारे छक्के मारे बिना भी काम पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

'आलोचना स्वीकार करने के लिए तैयार रहना होगा'
श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी जयसूर्या ने कहा कि खिलाड़ियों को टी20 सीरीज जैसे खराब प्रदर्शन के बाद आलोचना स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, हमें एक कोच के रूप में, एक सहयोगी स्टाफ के रूप में, एक टीम के रूप में आलोचना को भी स्वीकार करना होगा। एक क्रिकेटर के रूप में अपने समय में मुझे इस परिस्थिति से गुजरना पड़ा है, हर क्रिकेटर को इससे गुजरना पड़ता है। जब आलोचना होती है, तो आपको इसे स्वीकार करना होगा। चरिथ असलांका इस प्रारूप में हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं लेकिन जब आपको कप्तानी मिलती है तो कुछ दबाव होता है। आपको थोड़ा समय देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed