{"_id":"5b54c1e24f1c1b54208b4822","slug":"sri-lanka-near-by-to-win-2nd-test-match-against-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका पर गहराया हार का संकट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका पर गहराया हार का संकट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में क्लीन स्वीप करने की ओर है। दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 490 के एवरेस्ट से लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम ने 139 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं।
विज्ञापन
स्पिनर अकीला धनंजय और रंगना हेराथ अब तक दो-दो विकेट ले चुके हैं। एक विकेट दिलरुवान परेरा को मिला है जिन्होंने डीन एल्गर (37) को आउट किया। अनुभवी बल्लेबाज हाशिम अमला (06) और फाफ डू प्लेसिस (07) भी सस्ते में आउट हो गए। हालांकि श्रीलंकाई फील्डरों ने कैच भी छोड़े।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के तीन विशुद्ध बल्लेबाज बचे हैं जबकि पूरे दो दिन शेष हैं। थियुनियस डी ब्रुइन 45 रन पर खेल रहे हैं। जबकि टेंबा बावूमा 14 रन पर नाबाद हैं। दक्षिण अफ्रीका पर 2006 के बाद श्रीलंका से पहली सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। इससे पहले श्रीलंका ने 125 रन और जोड़कर पांच विकेट पर 275 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन