{"_id":"6049007d8ebc3ec89a5c5da2","slug":"sri-lanka-legends-beats-bangladesh-legends-by-42-runs-in-road-safety-world-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: थरंगा की आतिशी पारी, श्रीलंका लीजेंड्स ने बांग्लादेश लीजेंड्स को 42 रन से हरााया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: थरंगा की आतिशी पारी, श्रीलंका लीजेंड्स ने बांग्लादेश लीजेंड्स को 42 रन से हरााया
Wed, 10 Mar 2021 10:53 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 10 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
उपुल थरंगा शतक से चूके
- फोटो : social media
उपुल थरंगा (99 रन, 47 गेंद, 11 चौके और पांच छक्के) के दम पर श्रीलंका लीजेंड्स ने बुधवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश लीजेंड्स को 42 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका लीजेंड्स ने छह विकेटके नुकसान पर 180 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश लीजेंड्स की टीम छह विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी और मैच हार गई। श्रीलंका की तरफ से कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं, बांग्लादेश लीजेंड्स की तरफ से नजिमुद्दीन ने सर्वाधिक 54 रन बनाए।
विज्ञापन