ICC Test Championship: एक मैच जीतने वाला श्रीलंका अंकतालिका में भारत से ऊपर, जानिए क्या है प्वाइंट प्रतिशत का गणित
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सिर्फ एक मैच जीतने वाली श्रीलंका की टीम अंकतालिका में भारत से ऊपर है। इसकी वजह है प्वाइंट प्रतिशत। भारत ने अपने चार मैच में 54.17 फीसदी प्वाइंट हासिल किए हैं, जबकि श्रीलंका ने 100 फीसदी प्वाइंट जीते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौजूदा अंकतालिका में श्रीलंका पहले, भारत दूसरे और पाकिस्तान तीसरे नंबर है। वहीं वेस्टइंडीज चौथे और इंग्लैंड पांचवें नंबर पर है। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीमों ने 2021-23 टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक अपना पहला मैच नहीं खेला है। न्यूजीलैंड का पहला मैच शुरू हो चुका है, जबकि बांग्लादेश जल्द ही पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा।
किस आधार पर मिलते हैं प्वाइंट
आईसीसी के नियमों के अनुसार एक मैच जीतने पर विजेता टीम को 12 प्वाइंट मिलते हैं। वहीं मैच ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को चार-चार प्वाइंट मिलते हैं और हारने वाली टीम को कोई प्वाइंट नहीं मिलता है। मैच टाई होने पर दोनों टीमों को छह-छह प्वाइंट्स मिलते हैं। वहीं प्वाइंट्स टेबल की रैंकिंग इस आधार पर तय की जाती है कि एक टीम ने हर मैच में कितने प्रतिशत प्वाइंट हासिल किए हैं। एक मैच में कुल 12 प्वाइंट्स ही होते हैं।
Sri Lanka on 🔝
— ICC (@ICC) November 25, 2021
The ICC #WTC23 points table after the first #SLvWI Test 👇 pic.twitter.com/73U0XUMgsh
भारत से आगे क्यों है श्रीलंका
भारत ने 2021-23 चैंपियंस ट्रॉफी में चार मैच खेले हैं। इनमें से दो में जीत हासिल की है, एक मैच हारा है और एक ड्रॉ रहा है। इस आधार पर भारत के पास 26 प्वाइंट हैं, क्योंकि धीमे ओवर रेट के कारण टीम इंडिया को दो प्वाइंट्स का नुकसान भी हुआ था। अपने चार मैचों में भारत ने 54.17 प्रतिशत प्वाइंट हासिल किए हैं। वहीं श्रीलंका ने अपना एकमात्र मैच जीता है और 100 फीसदी प्वाइंट्स हासिल करके अंकतालिका में पहले स्थान पर बना हुआ है।