{"_id":"5c59a623bdec224bc356ee2f","slug":"sri-lanka-drop-captain-dinesh-chandimal-for-south-africa-tests-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल बाहर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल बाहर
Tue, 05 Feb 2019 08:35 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 05 Feb 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
दिनेश चांदीमल
श्रीलंका ने कप्तान दिनेश चंदीमल को आगामी दक्षिण अफ्रीका दौर के लिए लिए चुनी गई टेस्ट टीम से बाहर कर दिया है। चयनकर्ताओं ने उन्हें फॉर्म हासिल करने के लिए घरेलू मैचों में खेलने को कहा है। श्रीलंका क्रिकेट ने मंगलवार को बताया कि सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को 17 सदस्यीय टीम का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
ऑलराउंडर मिलिंदा श्रीवर्धने की तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। श्रीलंकाई टीम इस दौरे पर दो टेस्ट की सीरीज खेलेगी जो 13 फरवरी से शुरू होगी। चंदीमल ने हाल ही खत्म हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो टेस्ट मैचों में 5, 0, 15 और 4 रन बनाए थे।
विज्ञापन
टीम में तीन नए खिलाड़ियों बल्लेबाज ओशादा फर्नांडो, तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज और बाएं हाथ के स्पिनर लसित एंबुल्देनिया को जगह दी गई है पहला टेस्ट 13 फरवरी से डरबन में जबकि दूसरा टेस्ट पोर्ट एलिजाबेथ में 21 फरवरी से खेला जाएगा।
विज्ञापन