{"_id":"60dab44cde5de8681950628f","slug":"sri-lanka-cricket-suspended-niroshan-dickwella-kusal-mendis-danushka-gunathilaka-admitted-to-breaching-the-team-bio-secure-bubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा: श्रीलंका के क्रिकेटरों ने तोड़ा बायो-बबल, तीन खिलाड़ी सस्पेंड, तुरंत मिला घर लौटने का फरमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सजा: श्रीलंका के क्रिकेटरों ने तोड़ा बायो-बबल, तीन खिलाड़ी सस्पेंड, तुरंत मिला घर लौटने का फरमान
Tue, 29 Jun 2021 11:19 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:19 AM IST
सार
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने तीन खिलाड़ियों को बायो-बबल नियम तोड़ने के लिए निलंबित कर दिया है। अब ये क्रिकेटर इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इन तीनों खिलाड़ियों को तत्काल श्रीलंका लौटने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने निरोसन डिकेवेला, कुसल मेंडिस धनुष्का गुणातिलका को जैव सुरक्षित वातावरण (बायो-बबल) के नियमों का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया है। बोर्ड ने इन तीनों खिलाड़ियों को वर्तमान इंग्लैंड दौरे से तुरंत श्रीलंका लौटने का फरमान जारी किया।
विज्ञापन
इन तीनों खिलाड़ियों को तीसरे टी-20 में मिली हार के बाद रविवार रात डरहम की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया। तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका को इंग्लैंड के विरुद्ध 89 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। ये तीनों खिलाड़ी तीसरे टी-20 मैच का हिस्सा था। इंग्लैंड ने तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से हराया।
विज्ञापन
इस दौरान रात का एक वीडियो सामने आया जिसमें कुशल मेंडिस और डिकवेला सार्वजनिक स्थान पर दिखाई दे रहे हैं, जबकि गुणातिलका इस वीडियो में नहीं दिख रहे हैं, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि ये सभी खिलाड़ी एक साथ बाहर निकले थे। श्रीलंका के खिलाड़ियों से कहा गया था कि वे डरहम शहर नहीं जाएंगे लेकिन इसके बाद तीनों क्रिकेटरों ने माना कि वे शहर गए थे।
विज्ञापन
वहीं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सचिन मोहन डि सिल्वा ने कहा, श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समित ने कुसल मेंडिस, धनुष्का गुणातिलका और निरोसन डिकेवेला को जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन करने पर सस्पेंड कर दिया है और इन खिलाड़ियों को तुरंत श्रीलंका लौटने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले श्रीलंका के एक क्रिकेट प्रशंसक द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रीलंका क्रिकेट प्रमुख शम्मी सिल्वा ने कहा था कि इसकी जांच की जा रही है क्योंकि उन्होंने बायो-बबल नियम तोड़े हैं।
वहीं श्रीलंका के प्रदर्शन की बात की जाए तो बीते काफी कुछ समय से टीम की परफॉर्मेंस ठीक नहीं रही। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में उन्हें 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। अक्टूबर 2020 के बाद से टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में श्रीलंका ये लगातार पांचवीं हार है। अब टी-20 सीरीज के बाद श्रीलंका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस श्रंखला का पहला मैच 29 जून (मंगलवार) को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा।