श्रीलंका: अनुबंध विवाद में नया मोड़, एंजेलो मैथ्यूज ने दिए संन्यास के संकेत
मैथ्यूज ने श्रीलंका क्रिकेट प्रशासन को लिखा है कि वह संन्यास की सोच रहे हैं। वह अगले कुछ दिन में संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका क्रिकेट और उसके खिलाड़ियों के बीच अनुबंध को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच टीम के अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने संन्यास लेने के संकेत दिए। 34 साल के मैथ्यूज ने श्रीलंका क्रिकेट प्रशासन को लिखा है कि वह संन्यास की सोच रहे हैं। वह अगले कुछ दिन में संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
भारत के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू हो रही सीमित ओवरों की श्रृंखला से पहले यह घटनाक्रम हुआ है। मौजूदा खिलाड़ियों में सबसे अनुभवी मैथ्यूज और टेस्ट कप्तान दिमुथ करूणारत्ने को राष्ट्रीय अनुबंध से बाहर रखा गया है। सूत्र ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट ने हर दौरे के आधार पर अनुबंध देने का फैसला किया है। कोई सालाना करार नहीं होंगे क्योकि अभी फौरी जरूरत भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिए खिलाड़ियों के साथ अनुबंध करने की है।
खिलाड़ियों को आठ जुलाई तक की समय सीमा दी गई है। पहले इस पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले खिलाड़ियों ने भी अब हस्ताक्षर कर दिए हैं। प्रदर्शन के आधार पर 24 शीर्ष खिलाड़ियों को चार श्रेणियों में अनुबंध दिए गए हैं। छह खिलाड़ियों को ए श्रेणी के करार मिले हैं जिनकी सालाना तनख्वाह 70000 से एक लाख डॉलर के बीच होगी। श्रीलंकाई टीम राष्ट्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए बिना इंग्लैंड दौरे पर गई थी।
श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, मैथ्यू भारत के खिलाफ श्रृंखला से हटे
एंजेलो मैथ्यूज ने निजी कारणों से भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की आगामी श्रृंखला से नाम वापिस ले लिया जबकि श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि चुने गए 30 में से 29 खिलाड़ियों ने अनुबंध पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, 'श्रीलंका क्रिकेट घोषणा करता है कि भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए चुने गए 30 में से 29 खिलाड़ियों ने टूर करार पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसमें कहा गया, '30 सदस्यीय टीम में चुने गए एंजेलो मैथ्यूज ने निजी कारणों से श्रृंखला से बाहर रहने की अनुमति मांगी है।'