{"_id":"5ebf552195d36035f41a6931","slug":"sri-lanka-cricket-board-requests-bcci-to-consider-sri-lanka-tour-in-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI जुलाई में दौरे की संभावना तलाशे, कोरोना के बीच दर्शकों के बिना भी द्विपक्षीय सीरीज चाहता है श्रीलंका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI जुलाई में दौरे की संभावना तलाशे, कोरोना के बीच दर्शकों के बिना भी द्विपक्षीय सीरीज चाहता है श्रीलंका
Sat, 16 May 2020 08:21 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 16 May 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के कारण भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे पर बरकरार अनिश्चितता के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एससीएल) ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि वे जुलाई में इस निर्धारित सीरीज के लिए दौरा करने पर गंभीरता से विचार करें।भारतीय टीम के आगामी कार्यक्रम में जून-जुलाई में श्रीलंका का दौरा शामिल है जहां टीम को तीन एकदिवसीय और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण हालांकि इस दौरे पर संशय बरकरार है।
विज्ञापन
‘द आईलैंड’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक एससीएल जुलाई के आखिरी में भारतीय टीम के साथ सीमित ओवरों का मुकाबला खेलने का इच्छुक है। उसने इसके लिए बीसीसीआई को ई-मेल भी किया है। बोर्ड को बीसीसीआई के जवाब का इंतजार है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई को ई-मेल भेज कर जुलाई के आखिरी में द्विपक्षीय क्रिकेट को फिर से शुरू करने की संभावना पर विचार करने को कहा है।’ रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया, ‘ उन्हें सख्त एकांतवास के नियमों का पालन करना होगा और प्रशंसकों की सुरक्षा को देखते हुए सीरीज का आयोजन दर्शकों के बिना होगा।’
विज्ञापन
बीसीसीआई का रुख हालांकि साफ है कि जब तक सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश और यात्रा की सलाह नहीं दी जाती है, वे इस समय कुछ भी करने में सक्षम नहीं होंगे।
विज्ञापन