फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka cricket board expected to visit pakistan waiting for ministry permission

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान दौरे पर जाने की उम्मीद, रक्षा मंत्रालय से स्वीकृति का इंतजार

Thu, 19 Sep 2019 07:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 19 Sep 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
sri lanka cricket board expected to visit pakistan waiting for ministry permission
श्रीलंका क्रिकेट - फोटो : social media

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान के दौरे पर जाने की उम्मीद है लेकिन वह रक्षा मंत्रालय से अंतिम स्वीकृति मिलने का इंतजार करेगा। श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डि सिल्वा ने कहा कि वे अपने मेजबान के सुरक्षा इंतजामों से संतुष्ट थे लेकिन पिछले हफ्ते संभावित आतंकी हमले की रिपोर्ट को जांच के लिए रक्षा मंत्रालय के पास भेजा गया है।

विज्ञापन


श्रीलंका क्रिकेट टीम मार्च 2009 में पाकिस्तान के लाहौर में टेस्ट मैच के दौरान आतंकी हमले का शिकार बनी थी। आतंकियों के हमले में श्रीलंका के 6 खिलाड़ी घायल हो गए थे। पाकिस्तान के छह पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की इस हमले में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


2009 में हुए इस हमले के बाद अधिकांश अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान के दौरे पर जाने से इनकार कर दिया था। श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बोर्ड को चेतावनी दी थी कि उसे टीम के खिलाड़ियों पर संभावित आतंकी हमले की अपुष्ट सूचना मिली थी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसके बाद दौरा तो रद्द नहीं किया लेकिन सरकार से सुरक्षा की स्थिति का पुन: आकलन करने और टूर्नमेंट को लेकर अंतिम फैसला करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed