फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka coach Chandika Hathurusingha said team india is best in Nidahas Trophy 2018

Nidahas Trophy 2018: श्रीलंकाई कोच ने टीम इंडिया को माना बेस्ट, शिकस्त देने के लिए बनाई यह रणनीति

Tue, 06 Mar 2018 10:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
sri lanka coach Chandika Hathurusingha said team india is best in Nidahas Trophy 2018
टीम इंडिया

निदाहस ट्राई सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला आज (मंगलवार) टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का आगाज होने से पहले ही श्रीलंका के कोच चंडिका हाथुरूसिंघा ने टीम इंडियो को इस ट्राई सीरीज का प्रमुख दावेदार बताया। कप्तान विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और एमएस धोनी के बिना इस दौरे पर आई टीम इंडिया टूर्नामेंट की सबसे फेवरेट टीम है।

विज्ञापन


सोमवार को हाथुरूसिंघा ने कहा, 'टीम इंडिया ने हालिया सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। आईसीसी की रैंकिंग में भी वह मेजबान टीम से काफी बेहतर स्थान पर है। वहीं मौजूदा दौर में श्रीलंका की टीम ने बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं किया है। टीम इंडिया को चुनौती देने के लिए हमें अच्छी शुरुआत करनी होगी।'

विज्ञापन

sri lanka coach Chandika Hathurusingha said team india is best in Nidahas Trophy 2018
Chandika Hathurusingha

उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज में श्रीलंका की टीम मानसिक रूप से ज्यादा मजबूत थी। लेकिन मेजबान टीम की असली परीक्षा मंगलवार को टीम इंडिया के साथ पहले मुकाबले में होगी। बता दें कि टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ हाल के सात टी-20 मैचों में सभी में जीत दर्ज की है और वह रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है, जबकि श्रीलंका आठवें स्थान पर है।'

गौरतलब है कि द. अफ्रीका के लंबे दौरे के बाद कप्तान विराट कोहली और एमएस धोनी समेत जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है। 15 स्क्वाड वाली इस टीम का नेतृत्व टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed