फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka captain dinesh chandimal said sorcerer helped us win

जादू-टोने की बदौलत जीती पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीजः श्रीलंकाई कप्तान चांदीमल

Wed, 01 Nov 2017 11:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 01 Nov 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
sri lanka captain dinesh chandimal said sorcerer helped us win
श्रीलंकाई टीम

श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चांदीमल ने स्वीकारा कि उनकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ इस महीने यूएई में हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज को जादू-टोने की मदद से जीता। हालांकि उनके इस बयान का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया गया। 

विज्ञापन


चांदीमल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेली गई दो मैचों की सीरीज से पहले एक तंत्रिक से आशीर्वाद लिया था। कोलंबो लौटने के बाद उन्होंने कहा, मैं 'किसी से भी आशीर्वाद लेने के लिए हमेशा तैयार रहता हूं, चाहे वे तांत्रिक हो या पादरी। आप प्रतिभावान हो सकते हैं, लेकिन बिना दुआओं के आगे नहीं बढ़ सकते।' 
विज्ञापन


पढ़ेंः- बड़ा खुलासा: 'श्रीलंका ने जादू-टोना करके पाकिस्तान को दी टेस्ट सीरीज में मात'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि श्रीलंका ने हाल ही में संपन्न टेस्ट सीरीज में जादू-टोने की मदद से पाकिस्तान को 2-0 से हराया था। जबकि 5 वन-डे और 3 टी-20 में श्रीलंका क्लीन स्वीप हो गए थे। यह दावा गंगा जोकिया नामक एक स्थानीय महिला तांत्रिक ने किया था।

क्रिकेट या किसी खेल में आमतौर पर ऐसा सुनने को नहीं मिलता है। मगर यह सच है कि एक तांत्रिक ने दावा किया था कि श्रीलंका ने काला जादू का सहारा लेकर पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी थी। जिसके बाद कप्तान दिनेश चांदीमल ने भी इस बात को स्वीकारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed