फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka board build an international cricket stadium in Jaffna

जहां कभी उग्रवादी चलाते थे बंदूक, अब वहां क्रिकेटर सीखेंगे खेल की बारीकियां

Tue, 30 Jan 2018 07:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka board build an international cricket stadium in Jaffna
जाफना - फोटो : Twitter
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने घोषणा की है कि वह जाफना में एक नया इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम बनाने वाला है। जाफना वही इलाका है, जो कभी लिट्टे उग्रवाडियों का गढ़ हुआ करता था। इस पूरे इलाके पर उसका साम्राज्य हुआ करता था। यहां उसके लड़ाकों को गोली चलाने से लेकर जंग की सारी ट्रेनिंग दी जाती थी। 
विज्ञापन


लेकिन अब यहां पर क्रिकेट का शोर होगा। बेट और बॉलिंग के गुर सिखाए जाएंगे। एसएलसी की एक टीम ने इस पूरे इलाका दौरा कर लिया है। बोर्ड के अध्यक्ष तिलंगा सुमतिपाला अपनी पूरी टीम के साथ यहां निरक्षण के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन


इलाके का जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा, एक इंटरनेशल स्टेडियम बनाने के लिए 50 एकड़ का प्लॉट देखने के लिए मैं जाफना जिले के काइट्स क्षेत्र के मांडेथिवु आया हूं। उन्होंने बताया कि श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पश्चिम, दक्षिण या मध्य क्षेत्र में ही स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जाफना अल्पसंख्यक तमिल समुदाय का गढ़ है। श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम में इस इलाके के कई क्रिकेटर खेल चुके हैं। इनमें मुथैया मुरलीधरन और रसेल अर्नाल्ड का नाम प्रमुख है। माना जा रहा कि यहां क्रिकेट स्टेडियम बनने के बाद स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed