{"_id":"9d5ec3a0-0a61-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"sri-lanka-beat-west-indies-by-nine-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका ने विंडीज को नौ विकेट से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका ने विंडीज को नौ विकेट से रौंदा
पल्लेकल/स्पोर्टस डेस्क
Updated Sat, 29 Sep 2012 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले गेंदबाजों और बाद में टॉप बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मुकाबले में वेस्ट इंडीज को 28 गेंद शेष रहते नौ विकेट से रौंद दिया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए कैरिबियाई टीम पांच विकेट पर 129 रन ही बना सकी।
जवाब में कप्तान महेला जयवर्धने के शानदार पचासे के बूते श्रीलंका ने 15.2 ओवर में एक विकेट पर 130 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच जयवर्धने ने 49 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का से नाबाद 65 रन की पारी खेली।
उन्होंने दूसरे विकेट के लिए कुमार संगकारा (39*) के साथ 108 रन की नाबाद साझेदारी की। इससे पहले श्रीलंकाई गेंदबाज कैरिबियाई बल्लेबाजों पर हावी रहे। ओपनर क्रिस गेल (2) और जानसन चार्ल्स (12) टीम को बड़ी शुरुआत नहीं दे सके और सस्ते में आउट होकर पेवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
जल्द दो विकेट गिरने के बाद मार्लोन सैमुअल्स (50) और ड्वेन ब्रावो (40) ने तीसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़कर पारी को संभाला। लेकिन श्रीलंकाई स्पिनरों की कसी गेंदबाजी ने उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। अजंता मेंडिस 12 रन देकर दो विकेट झटके।