{"_id":"0f61993fbc348a98d7b862fb2eb7ab16","slug":"sri-lanka-beat-south-africa-in-3rd-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी मैच जीत श्रीलंका ने बचाई नंबर वन रैंकिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिरी मैच जीत श्रीलंका ने बचाई नंबर वन रैंकिंग
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Aug 2013 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरुआती दो मैच में हार के बावजूद श्रीलंका को तीसरे टी-20 मैच में न सिर्फ आत्मसम्मान बचाने के लिए जीत हासिल करनी थी बल्कि नंबर वन पायदान पर कब्जा बनाए रखने के लिए भी जरूरी था जिसमें मेजबान टीम कामयाब रही।
विज्ञापन
ओपनर तिलकरत्ने दिलशान ने महज 51 गेंदों में नाबाद 74 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में छह विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही लंकाई टीम ने टी-20 क्रिकेट में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
विज्ञापन
श्रीलंका की टीम अगर यह मुकाबला हार जाती तो टी-20 में वह तीसरे स्थान पर खिसक जाती और क्लीन स्वीप करने की सूरत में दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरे पायदान पर आ जाती। जबकि पहले स्थान पर पाकिस्तान पहुंच जाता।
विज्ञापन
हंबनटोटा में खेले गए तीसरे मैच में हार के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने यह सीरीज 2-1 से जीत ली। इससे पहले श्रीलंका ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में एकतरफा मुकाबले में 4-1 से अपने नाम की थी।
दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट पर 163 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका ने 18.1 ओवर में ही चार विकेट पर 164 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली।
‘मैन ऑफ द मैच’ दिलशान ने 51 गेंदों की अपनी नायाब पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर टीम को 11 गेंद शेष रहते शानदार जीत दिला दी।
दिलशान के अलावा पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने 16 गेंदों में सात चौकों की मदद से 33 और तिषारा परेरा ने 11 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 25 रन ठोके।
इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान फैफ डू प्लेसिस ने 85 और जेपी डुमिनी ने 51 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली।