{"_id":"59d238e64f1c1bb8538b5691","slug":"sri-lanka-beat-pakistan-by-21-run-in-first-test-at-abu-dhbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 21 रनों से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 21 रनों से हराया
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 02 Oct 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
रंगना हेराथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका ने पाकिस्तान को आबूधाबी के पहले टेस्ट में 21 रनों से हरा दिया है। सोमवार को मैच के अंतिम दिन पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के 135 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और पूरी टीम 114 रनों पर आल आउट हो गई। श्रीलंका के लिए पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले रंगना हेराथ ने दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। 11 विकेट लेने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। रंगना हेराथ ने इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं।
कप्तान दिनेश चांदीमल के 155 रनों की बदौलत श्रीलंका ने पहली पारी में 419 रन बनाए थे। जवाब ने पाकिस्तान ने पहली पारी में 422 रन बनाए। पाक की ओर से अजहर अली ने 85 तथा हैरिस सोहेल ने 76 रन बनाए। श्रीलंका की दूसरी पारी 138 रनों पर सिमट गई। पाक की ओर से यासिर शाह ने 5 विकेट लिए। 135 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम मैच के अंतिम दिन 114 रनों पर आल आउट हो गई। रंगना हेराथ ने दूसरी पारी में भी 6 विकेट लिए।