फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka beat bangladesh in second test by 215 runs, wins series 1-0

BANvSL: 'मिस्ट्री स्पिनर' से हारा बांग्लादेश, श्रीलंका ने 1-0 से जीती सीरीज

Sat, 10 Feb 2018 01:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
sri lanka beat bangladesh in second test by 215 runs, wins series 1-0
श्रीलंका क्रिकेट टीम - फोटो : ICC

अकिला धनंजय (5 विकेट) और अनुभवी स्पिनर रंगना हेराथ (4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने शुक्रवार को बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में 215 रन के विशाल अंतर से मात दी। इसी के साथ श्रीलंका ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। चिट्टागोंग में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था।

विज्ञापन


ढाका में खेले गए दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली श्रीलंका की पहली पारी 222 रन पर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 110 रन पर ही ढेर हो गई। इस तरह श्रीलंका को पहली पारी के आधार पर 112 रन की बढ़त मिली।
विज्ञापन


फिर श्रीलंका की दूसरी पारी 226 रन पर सिमटी और इस तरह बांग्लादेश को 339 रन का लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए बांग्लादेश की दूसरी पारी केवल 123 रन पर ऑलआउट हो गई। रोशन सिल्वा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर अकिला धनंजय के लिए डेब्यू टेस्ट यादगार बन गया। उन्होंने मैच में कुल 8 (पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में पांच) विकेट झटके। 

धनंजय और हेराथ ने मचाई तबाही

sri lanka beat bangladesh in second test by 215 runs, wins series 1-0
अकिला धनंजय

बहरहाल, 339 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम कभी भी मजबूत स्थिति में नजर नहीं आई। उसके सर्वश्रेष्ठ स्कोरर मोनिमुल हक रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में तीन चौको की मदद से 33 रन बनाए। वहीं श्रीलंका के स्पिनर्स पूरी तरह हावी रहे।

अकिला धनंजय ने अपने डेब्यू मैच में ही पंजा जड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 5 ओवर किए और एक मेडन सहित 24 रन देकर पांच विकेट झटके। उन्होंने लिटन दास (12), कप्तान महमुदुल्लाह (6), सब्बीर रहमान (1), मेहदी हसन (7) और अब्दुर रज्जाक (2) को चलता किया।

इसके अलावा हेराथ का जलवा रहा। उन्होंने बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर को अपने निशाने पर लिया। बाएं हाथ के स्पिनर ने पहले इमरुल कायेस (17), मोनिमुल हक (33) और मुशफिकुर रहमान (25) को आउट किया। फिर ताइजुल इस्लाम (6) को गुनाथिलाका के हाथों कैच आउट कराकर बांग्लादेश की पारी का अंत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed