फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka avoiding series against south africa

दक्षिण अफ्रीका से सीरीज टालना चाहता है श्रीलंका

Thu, 01 Nov 2012 12:02 AM IST
कोलंबो/एजेंसी
कोलंबो/एजेंसी Updated Thu, 01 Nov 2012 12:02 AM IST
विज्ञापन
sri lanka avoiding series against south africa

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले साल जुलाई-अगस्त में निर्धारित तीन टेस्ट मैचों की सीरीज कम से कम 2014 तक टालने और इस अवधि में त्रिकोणीय वन-डे सीरीज करने का आग्रह किया है। प्रस्तावित त्रिकोणीय सीरीज में श्रीलंका के अलावा भारत और वेस्ट इंडीज की टीमें होंगी। श्रीलंका और वेस्ट इंडीज आईपीएल के तुरंत बाद होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज पहले ही रद्द कर चुके हैं।

विज्ञापन


श्रीलंका का वेस्ट इंडीज दौरा चैंपियंस ट्रॉफी के ठीक पहले होना था लेकिन इसे रद्द कर चैंपियंस ट्रॉफी के ठीक बाद त्रिकोणीय सीरीज का प्रस्ताव किया गया है। इससे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए समय नहीं मिल पा रहा है। हालांकि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने कहा है कि वह एसएलसी के आग्रह पर विचार कर रहा है लेकिन इसके लिए प्रसारकों के हितों को सबसे ऊपर रखा जाएगा।
विज्ञापन


सीएसए के मुख्य कार्यकारी जैक्स फाउल ने कहा, ‘टेस्ट नहीं खेलने के पीछे कोई वजह तो होनी चाहिए। टेस्ट सीरीज रद्द करना आसान काम नहीं होता है। आपको प्रसारण संबंधी मुद्दों का भी ध्यान रखना होता है।’ एसएलसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजित जयशेखरा ने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि श्रीलंका प्रीमियर लीग (एसएलपीएल) के लिए टेस्ट सीरीज टाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed