फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka all-rounder Asela Gunaratne ruled out of Bangladesh T20Is

BANvSL: मैथ्यूज के बाद श्रीलंका को लगा एक और बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ सीरीज से बाहर 

Thu, 15 Feb 2018 07:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka all-rounder Asela Gunaratne ruled out of Bangladesh T20Is
श्रीलंका क्रिकेट टीम

बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे दो मैचों की टी-20 सीरीज में श्रीलंकाई टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। उनके मुख्य खिलाड़ी असेला गुनारत्ने दाएं हाथ में चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह चोट के कारण पहले मैच में भी नहीं खेल रहे हैं और दूसरे मुकाबले में भी नहीं खेलेंगे। उन्हें फील्डिंग अभ्यास में एक कैच के दौरान यह चोट लगी है। चोट ठीक कराने के लिए गुनारात्ने वापस कोलम्बो लौटेंगे। श्रीलंका क्रिकेट के मीडिया के मुताबिक वह श्रीलंका जाकर एमआरआई स्कैन कराएंगे।

विज्ञापन


गुनारत्ने की चोट श्रीलंका के लिए बड़ा झटका है। कुसल परेरा पहले ही साइड स्ट्रेन के चलते अपनी सेवाएँ नहीं दे पाएंगे। तीन देशों की त्रिकोणीय सीरीज के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी। परेरा की जगह श्रीलंकाई चयन समिति ने कुसल मेंडिस को टीम में शामिल किया गया। इससे पहले एंजेलो मैथ्यूज भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले साल भी गुनारत्ने को टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान बाएँ हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें पूरे पांच महीने के लिए मैदान से दूर रहना पड़ा था। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed