{"_id":"6645855dcf6cb22b930ae9e1","slug":"srh-vs-gt-ipl-2024-65th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2024-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH vs GT Playing 11 : हैदराबाद की नजरें प्लेऑफ में जगह बनाने पर, गुजरात से आज होगा सामना, देखें प्लेइंग 11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs GT Playing 11 : हैदराबाद की नजरें प्लेऑफ में जगह बनाने पर, गुजरात से आज होगा सामना, देखें प्लेइंग 11
Thu, 16 May 2024 09:32 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 16 May 2024 09:32 AM IST
सार
Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Playing 11 Prediction : इस मुकाबले से पहले सनराइजर्स को एक सप्ताह का ब्रेक मिला है जिससे वे तरोताजा होकर मैदान पर लौटेंगे। इसके अलावा आठ मई को लखनऊ पर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद उसके हौसले वैसे भी बुलंद है।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बृहस्पतिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ एक जीत की जरूरत है जबकि गुजरात की टीम प्रतिष्ठा के लिए ही खेलेगी। कप्तान पैट कमिंस की टीम की नजरें शीर्ष दो में जगह पक्की करने पर लगी है। उन्हें इसके बाद एक मैच और खेलना है और उनका नेट रनरेट भी प्लस 0.406 है। सनराइजर्स के 12 मैचों में 14 अंक है और वह अधिकतम 18 अंक हासिल कर सकती है जिससे शीर्ष दो में उसकी जगह पक्की हो जाएगी।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
हैदराबाद के हौसले बुलंद
इस मुकाबले से पहले सनराइजर्स को एक सप्ताह का ब्रेक मिला है जिससे वे तरोताजा होकर मैदान पर लौटेंगे। इसके अलावा आठ मई को लखनऊ पर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद उसके हौसले वैसे भी बुलंद है। गेंदबाजों ने लखनऊ को कम स्कोर पर रोका तो ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने 166 रन का लक्ष्य 10 विकेट बाकी रहते 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
गुजरात से मिली करारी हार
सनराइजर्स ने इस सत्र में जहां अविश्वसनीय स्कोर बनाए हैं तो शर्मनाक पराजय भी झेली है। गुजरात ने उसे टूर्नामेंट में सात विकेट से हराया था। पिछले पांच मैचों में से तीन में उसे पराजय झेलनी पड़ी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उसे 35 रन से, चेन्नई सुपरकिंग्स ने 78 और मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से हराया। टीम बल्लेबाजी में हेड और शर्मा पर पूरी तरह निर्भर है। उनके नाकाम रहने पर उसकी पारी लड़खड़ा जाती है लिहाजा नीतीश रेड्डी, हेनरिच क्लासेन और अब्दुल समद को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL
गुजरात दर्ज करना चाहेगी जीत
दूसरी ओर 13 में से सिर्फ पांच मैच जीत सकी गुजरात के 11 अंक ही हैं और वह जीत के साथ विदा लेना चाहेगी। पूर्व कप्तान हार्दिक पंड्या के इस सत्र में मुंबई इंडियंस के पास लौटने के बाद गुजरात की टीम में संतुलन नजर नहीं आया। पंड्या ने 2022 की खिताबी जीत और पिछले साल फाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी। कोलकाता के खिलाफ पिछला मैच बारिश में धुल गया, लेकिन गेंदबाजों ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पहले तीन ओवर में तीन विकेट लेकर उम्मीद जगाई थी। बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल और बी साई सुदर्शन पर एक बार फिर अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। डेविड मिलर इस सत्र में फॉर्म में नहीं दिखे, लेकिन आखिरी मैच में वह उपयोगी पारी खेलना चाहेंगे।

लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम गुजरात टाइटंस लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जॉनसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 66वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है हैदराबाद और गुजरात के बीच 66वां मुकाबला?
हैदराबाद और गुजरात के बीच आईपीएल 2024 का 66वां मुकाबला 16 मई यानी गुरुवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा हैदराबाद और गुजरात के बीच 66वां मैच?
हैदराबाद और गुजरात के बीच लीग का 66वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा हैदराबाद और गुजरात के बीच मैच?
हैदराबाद और गुजरात के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।